छूटे घरों पर हाउस टैक्स लगाने के लिए सर्वे शुरू
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : नगर निगम की आय बढ़ाने की हर कोशिश हो रहा है। छूटे हुए घरों पर हाउस टैक्
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : नगर निगम की आय बढ़ाने की हर कोशिश हो रहा है। छूटे हुए घरों पर हाउस टैक्स लगाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि वहां से टैक्स वसूली शुरू होने पर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शहरी क्षेत्र में कई अनाधिकृत कॉलोनियां हैं, जिनमें चु¨नदा घरों पर हाउस टैक्स लगा हुआ है। ज्यादातर घर टैक्स के दायरे से बाहर हैं। ऐसे ही नये परिसीमन में निगम क्षेत्र में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर टैक्स नहीं लगाया गया है। पार्षदों को इन इलाकों में काम कराने पड़ रहे हैं, जिसमें निगम का काफी पैसा खर्च हो रहा है। इसे देखते हुए इन इलाकों में हाउस टैक्स लगाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। पांचों जोन में सर्वे चल रहा है, जिसमें घरों की संख्या और उसके स्वामियों सूची तैयार हो रही है। यह भी देखा जा रहा है कि घरों में कवर्ड और खाली क्षेत्र कितना है। उसकी हिसाब से उन घरों पर टैक्स लगाया जाएगा। ज्यादा कवर्ड क्षेत्र पर टैक्स ज्यादा लगेगा। जिसमें जगह ज्यादा खाली होगी, उस पर कम टैक्स लगेगा।
------
प्रत्येक घर पर टैक्स का प्रावधान
हाउस टैक्स सामान्य कर की श्रेणी में आता है। नगर निगम को अधिकार प्राप्त है कि वह अपने क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक घर से हाउस टैक्स वसूल सकता है। इस टैक्स के एवज में कोई सुविधा देने के लिए निगम बाध्य नहीं होता।