Move to Jagran APP

भगवान कृष्ण संग खेली फूलों की होली

शनिवार को शहर में कई जगहों पर होली मिलन समारोह संपन्न हुए। क्षेत्रीय कायस्थ सभा की ओर से होली मिलन कार्यक्रम कविनगर में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ भगवान चित्रगुप्त की आरती उतार व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 09:07 PM (IST)
भगवान कृष्ण संग खेली फूलों की होली
भगवान कृष्ण संग खेली फूलों की होली

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शनिवार को शहर में कई जगहों पर होली मिलन समारोह संपन्न हुए। क्षेत्रीय कायस्थ सभा की ओर से होली मिलन कार्यक्रम कविनगर में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ भगवान चित्रगुप्त की आरती उतार व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में आई संगीत मंडली की ओर से श्री कृष्ण भगवान के साथ फूलों की होली व रासलीला का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने भक्तिरस में गोते लगाए। सभा के सदस्य मुनीश सक्सेना ने बच्चों को पारितोषिक प्रदान किए गए। वहीं बुजुर्ग सदस्य आरके वर्मा व कमलेश वर्मा को शाल देकर सम्मानित किया गया। स्व. प्रो. जेके माथुर की स्मृति में साल 2017-18 में कायस्थ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को साल सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रितु श्रीवास्तव, आरएनदास, अनिल निगम, सीपी श्रीवास्तव, जैनेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर हिदू युवा वाहिनी महानगर गाजियाबाद द्वारा होली पर्व के मौके पर साईं वाटिका चौधरी मोड़ पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि महापौर आशा शर्मा और विशिष्ट अतिथि अतुल गर्ग व वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नरेश भटनागर, मोनू जोगी, हर्षवर्धन गुप्ता, सतीन जाटव, महंत विजयी गिरी आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय खटिक समाज की ओर से कम्युनिटी सेंटर के सामने नेहरु नगर में होली मिलन समारोह हुआ। जिसमें फूलों की होली खेली गई। यहां प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, विजय मोहन बलदेव, राज शर्मा, राजेंद्र तितोरिया, डॉ. अशोक छालेरिया आदि मौजूद रहे। धीमान ब्राह्मण समाज कल्याण सभा द्वारा महर्षि भृगु वाटिका हापुड रोड में होली मिलन समारोह किया गया। बच्चों ने डांस व होली के गानों से सबका मन मोह लिया। दीपिका धीमान ने अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत किए। यहां प्रमुख रूप से आरके शर्मा, यशपाल धीमान, नित्यानंद वशिष्ठ, आदित्य धीमान, ओपी शर्मा, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा का संजयनगर रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक अजीतपाल त्यागी रहे। यहां बाबा विद्यानंद त्यागी, देवेंद्र त्यागी, ब्रह्मदत्त त्यागी आदि मौजूद रहे।

इंडियन डेंटल एसोसिएशन की गाजियाबाद शाका ने इंग्राहम पॉलीटेक्निक ग्राउंड में हुआ। यहां पर क्रिकेट टूर्नामेंट भी खेला गया। यहां डॉ. बीबी ग्रोवर, डॉ. आरएस मेहता, डॉ. वीके गर्ग, डॉ. अनूप भूषण आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.