सिद्धार्थ विहार-वसुंधरा वालों के लिए बड़ी राहत, एक महीने बाद फिर से खुलने जा रहा हिंडन बैराज मार्ग
हिंडन बैराज पर जाली मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा मार्ग पर यातायात फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
हिंडन बैराज पर जाली मरम्मत का काम पूरा हुआ।
सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा मार्ग यातायात के लिए खुला।
एक महीने बाद लोगों को वैकल्पिक मार्ग से राहत।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा मार्ग पर यातायात फिर से शुरू होने की उम्मीद है। मार्ग पर सिंचाई विभाग ने जाली की मरम्मत का काम कराया, जिसके चलते से एक महीने तक रास्ते को बंद रखा गया।
सिंचाई विभाग के दिल्ली खंड से इसका काम कराया गया है। अधिशासी अभियंता बीके सिंह ने बताया कि बैराज के दोनों और जाली लगाने का काम पूरा हो गया है।
महीने की शुरुआत में काम को पूरा किया गया है। हिंडन बैराज बंद होने से सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा या इंदिरापुरम के लिए आने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ विहार-वसुंधरा मार्ग पर खत्म होगा इंतजार, इसी सप्ताह शुरू हो सकता है हिंडन बैराज का पुल
