विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विश्व पर्यटन दिवस पर हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत, बच्चों ने दिखाई चित्रकला में प्रतिभा

Published: Sun, 27 Sep 2026 06:25 PM (IST)

हिंडन एयरपोर्ट पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पौधरोपण, चित्रकला ...और पढ़ें

हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत करती अधिकारी व हिंडन एयरपोर्ट पर प्रस्तुति देती युवती। सौ- इंटरनेट मीडिया

हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत करती अधिकारी व हिंडन एयरपोर्ट पर प्रस्तुति देती युवती। सौ- इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत और पर्यटन संबंधी जानकारी।

  2. डायरेक्टर ने पौधरोपण किया, बच्चों ने चित्रकला में भाग लिया।

  3. स्थानीय कला प्रदर्शन के साथ यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। हिंडन एयरपोर्ट पर विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियाें का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

डायरेक्टर डा. चिलका महेश ने अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों से पर्यटन संबंधी सूचना प्रश्नोत्तरी के माध्यम से साझा की गईं। यात्रियों से बातचीत कर उनसे सुझाव लिए।

80521537

हिंडन एयरपोर्ट पर पौधारोपण करते डायरेक्टर डा. चिलका महेश। सौ- इंटरनेट मीडिया

इस दौरान एयरपोर्ट से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कला, हस्तशिल्प, ओडीओपी उत्पादों और पर्यटन संबंधी जानकारी का प्रदर्शन किया गया।

80521536

हिंडन एयरपोर्ट पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेती बालिका। सौ- इंटरनेट मीडिया

इसके अलावा खाद्य, पेय पदार्थों की स्वच्छता, रेट लिस्ट, कैफे आदि का निरीक्षण किया गया। यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए एयरपोर्ट पर यात्री सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसका समापन 10 अक्टूबर को होगा।

यह भी पढ़ें- आज फ्री में घूमें दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारक, विश्व पर्यटन दिवस पर टूरिस्टों के लिए खास इंतजाम

यह भी पढ़ें- विश्व नदी और पर्यटन दिवस पर काशी ने दिया संदेश - 'नदियां स्वच्छ हाेंगी तो बढ़ेगा पर्यटन'