विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता साफ, 14 एकड़ जमीन जुटाने में बनी सहमति; दो और किसानों ने बढ़ाया कदम

Published: Sun, 27 Sep 2026 09:14 PM (IST)

हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 14 एकड़ जमीन की खरीद पर किसानों से सहमति बन गई है। जिला प्रशासन ...और पढ़ें

गाजियाबाद हिंडन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल। जागरण

गाजियाबाद हिंडन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल। जागरण

HighLights

  1. हिंडन एयरपोर्ट विस्तार हेतु 14 एकड़ जमीन की आवश्यकता है।

  2. किसानों से जमीन खरीद पर सहमति, दो अन्य किसान भी तैयार।

  3. जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को जवाब के लिए रिमाइंडर भेजा।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 14 एकड़ जमीन की खरीद किसानों से की जानी है। इसके लिए किसानों से सहमति बन गई है।

दो अन्य किसानों ने भी जमीन बेचने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क किया है, इस संबंध में जमीन की आवश्यकता को लेकर हिंडन एयरपोर्ट अथारिटी को पहले भेजे गए पत्र का जवाब नहीं मिला है, अब जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट अथारिटी को रिमाइंडर भेजा गया है।

14 एकड़ जमीन की आवश्यकता

हिंडन एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 14 एकड़ जमीन की आवश्यकता बताई है। एयरपोर्ट के पास ही जमीन की खरीद किसानों से की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से धनराशि दी जाएगी।

पहले चरण में 6.8 एकड़ जमीन की खरीद 63 करोड़ रुपये में करने को लेकर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

दूसरे चरण में बनी 7.2 एकड़ जमीन पर सहमति

अब तक शासन स्तर से फंड जारी नहीं किया गया है। दूसरे चरण में 7.2 एकड़ जमीन की खरीद के लिए भी किसानों से सहमति बन गई है। दो अन्य किसानों ने भी अपनी जमीन एयरपोर्ट अथारिटी को देने के लिए सहमति दी है।

यह भी पढ़ें- विश्व पर्यटन दिवस पर हिंडन एयरपोर्ट पर यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत, बच्चों ने दिखाई चित्रकला में प्रतिभा

इन दोनों किसानों की जमीन लेने पर कुल जमीन 14 एकड़ से अधिक हो जाएगी, इस वजह से जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट अथारिटी को पत्र भेजकर पूछा गया है कि उनको दो अन्य किसानों की जमीन की आवश्यकता है या नहीं है, इस संबंध में अब तक जवाब नहीं मिला है।

हिंडन एयरपोर्ट अथारिटी के विस्तार के लिए 14 एकड़ जमीन खरीदने को लेकर किसानों से सहमति बन चुकी है। दो अन्य किसान जमीन देने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में अब रिमाइंडर भेजकर जवाब मांगा गया है। यदि जवाब नहीं मिला तो दूसरे चरण में 7.2 एकड़ जमीन की ही खरीद को लेकर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

- अवनीश सिंह, एडीएम एलए।