विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में श्रमिक पंजीकरण नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक करें आवेदन

Published: Fri, 22 May 2026 01:11 AM (IST)

गाजियाबाद श्रम विभाग ने श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। श्रमिक 15 जून तक जन ...और पढ़ें

गाजियाबाद श्रम विभाग ने श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फाइल फोटो

गाजियाबाद श्रम विभाग ने श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उक्त जानकारी देते हुए उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि श्रमिक 15 जून तक अपना पंजीकरण अपडेट करा सकते हैं। जिन श्रमिकों ने पिछले चार वर्षों से अपना पंजीकरण नवीनीकरण नहीं कराया है उनके लिए 15 जून से पहले पंजीकरण अपडेट कराना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। श्रमिक अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

समय पर पंजीकरण नवीनीकरण न कराने की स्थिति में श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। श्रम विभाग की ओर से सभी पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वह अंतिम तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण व नवीनीकरण कराकर योजनाओं का लाभ लें।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: डासना जेल के बीमार बंदी की एमएमजी अस्पताल में मौत, सीने में दर्द की हुई थी शिकायत