गाजियाबाद में युवती की निजी तस्वीर से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील टिप्पणियां
गाजियाबाद की एक युवती इंस्टाग्राम पर निजी तस्वीरों से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियों से मानसिक प्रताड़ना झेल रही है। पीड़िता ...और पढ़ें

गाजियाबाद में युवती की निजी तस्वीर से छेड़छाड़ ( एआई जेनरेटेज इमेज )
HighLights
युवती की निजी तस्वीर से छेड़छाड़ कर अश्लील रूप में दिखाया गया।
इंस्टाग्राम पर चरित्र और परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।
पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र निवासी युवती की निजी तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील रूप में दिखाने और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है।
अनजान व्यक्ति की इस हरकत से युवती को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बार-बार की जा रही अपमानजनक टिप्पणियां
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से उसके चरित्र, शरीर और परिवार को लेकर बार-बार अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां की गईं।
आरोपित ने 13 अक्टूबर को भी उसके और परिवार के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिखीं। साथ ही उसे बदनाम करने का प्रयास किया गया।
पुलिस से की गई ठोस कार्रवाई की मांग
पीड़िता का आरोप है कि उसकी तस्वीर को एडिट कर बिना कपड़ों के दिखाया गया। इसके अलावा एक मोबाइल नंबर से उसे ऐसी तस्वीर भेजी गई।
जब उसके अधिवक्ता ने संबंधित नंबर पर संपर्क किया, तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम करण चौहान बताया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित की पहचान कर ठोस कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- कासगंज के BDO की मुश्किलें बढ़ीं: अब भ्रष्टाचार की FIR भी, 10% कमीशन का बंटवारे में डिप्टी CM ने किया था सस्पेंड
