विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रील बनाने पर टोकता था पति, महिला ने फंदे से लटककर दी जान; गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:40 AM (IST)

गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति की नाराजगी से परेशान एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान। सांकेतिक तस्वीर

महिला ने फांसी लगाकर दी जान। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. गाजियाबाद में महिला ने सोशल मीडिया रील बनाने पर की आत्महत्या।

  2. पति पर रील बनाने का विरोध और मारपीट का आरोप।

  3. पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में सिहानीगेट थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने को लेकर पति की नाराजगी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में पति पर महिला के साथ आए दिन मारपीट करने, शराब पीने के लिए रुपये मांगने और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का विरोध करने का आरोप लगाया गया है।

इंस्टाग्राम पर डालती थी रील

अल्मोड़ा के गैलाकोट गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी बहन कविता की शादी दिसंबर 2012 में अल्मोड़ा निवासी पान सिंह के साथ हुई थी। वर्तमान में दोनों पटेलनगर में रह रहे थे। उनकी बहन इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालती थी।

शिकायत में आरोप है कि उसका पति इसका विरोध करता था और उसके चरित्र पर भी शक करता था। शराब पीकर आने के बाद वह महिला के साथ मारपीट करता था। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर भी उसके साथ मारपीट करने का आरोप है।

फांसी लगाकर दी जान

भाई के मुताबिक, 9 सितंबर को भी पति ने महिला के साथ मारपीट की। इससे वह काफी परेशान हो गई। आरोप है कि इसी के बाद महिला ने घर की छत में लगे कुंदे से फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर करीब डेढ़ बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इसके बाद भाई ने पुलिस को शिकायत देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक महिला के भाई की शिकायत के आधार पर को मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, मामले की जांच की जा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों और महिला की मौत से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी ने चुपके से बनाया वीडियो, गाजियाबाद के विजयनगर का है मामला