बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी ने चुपके से बनाया वीडियो, गाजियाबाद के विजयनगर का है मामला
गाजियाबाद के विजयनगर में एक पड़ोसी किरायेदार ने नहा रही महिला का वीडियो बनाया। महिला ने पति को सूचना दी, ...और पढ़ें

बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी ने बनाया वीडियो। AI जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद में पड़ोसी किरायेदार ने नहाती महिला का वीडियो बनाया।
महिला ने मोबाइल देख पति को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी भूपेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी किरायेदार द्वारा वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।
वीडियो बनाते समय महिला की नजर मोबाइल पर पड़ गई। उसने फोन कर अपने पति को घटना की जानकारी दी। बाद में आरोपी का मोबाइल चेक किया तो उसमें महिला का वीडियो मिला।
शिकायत के आधार पर शनिवार देर रात विजयनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मोबाइल से वीडियो बनाया
पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि भूपेश उनका पड़ोसी किराएदार है। शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे महिला बाथरूम में नहा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान भूपेश कुमार ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया।
पुलिस को दी मामले की सूचना
बताया कि महिला ने उसे वीडियो बनाते देख लिया। महिला ने जब उसे देखा तो आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी पति को दी। महिला के पति ने घर आकर जब आरोपी का वीडियो चेक किया तो उसमें पीड़िता का वीडियो मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
