विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साप्ताहिक बाजारों में प्रतिबंधित पॉलीथीन का बेरोकटोक इस्तेमाल, निगम पर उठा सवाल

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:16 AM (IST)

साहिबाबाद के वसुंधरा सेक्टर-15 में साप्ताहिक बाजारों में प्रतिबंधित पॉलीथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासी ...और पढ़ें

साप्ताहिक बाजारों में प्रतिबंधित पॉलीथीन का बेरोकटोक इस्तेमाल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

साप्ताहिक बाजारों में प्रतिबंधित पॉलीथीन का बेरोकटोक इस्तेमाल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. वसुंधरा साप्ताहिक बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथीन का धड़ल्ले से उपयोग।

  2. निवासी परेशान, नगर निगम की निष्क्रियता पर उठाए सवाल।

  3. निगम जल्द चलाएगा पॉलीथीन के खिलाफ विशेष अभियान।

शोभित शर्मा, साहिबाबाद। प्रतिबंधित पॉलीथीन का इस्तेमाल साप्ताहिक बाजारों में धड़ल्ले से किया जा रहा है। वसुंधरा सेक्टर-15 में हर सोमवार को लगने वाले बाजार में इसको देखा जा सकता है।

निवासियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए इसकी शिकायत की है। निवासियों का कहना है कि बाजार लगने के दूसरे दिन यानि मंगलवार को सड़कों पर जगह-जगह पॉलीथीन बिखरी रहती है। निगम के वाहन इन्हें भरकर ले भी जाते हैं लेकिन बाजार में इसकी जांच नहीं की जाती।

धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहे पॉलीथीन

शिखर एन्क्लेव निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2022 से चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लागू किया था। निर्धारित मानकों से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग पर भी रोक है।

इसके बावजूद इस साप्ताहिक बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथीन के धड़ल्ले से इस्तेमाल की जा रही है। इस पर संबंधित विभाग की निष्क्रियता से रोक नहीं लग पा रही है। सड़क पर पालीथीन बिखरी होने से सड़कें, फुटपाथ और हरित क्षेत्र प्लास्टिक कचरे से पट जाते हैं।

पॉलीथीन स्वास्थ्य के लिए खतरा

उन्होंने बताया कि पॉलीथीन न केवल शहर की स्वच्छता पर दाग है, बल्कि नालियों के अवरुद्ध होने, मिट्टी के प्रदूषण और बेसहारा पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है।

वसुंधरा जोन के प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि समय-समय पर पॉलीथीन के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा माल जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाता है। जल्द ही साप्ताहिक बाजारों में अभियान को शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुलमर्ग को बचाने की बड़ी पहल, अब टंगमर्ग रोड पर होगी गाड़ियों की तलाशी; पॉलीथीन लेकर नहीं जा सकेंगे पर्यटक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।