गाजियाबाद: सीवर लाइन बिछाते समय टूटी पेयजल पाइपलाइन, 15 हजार लोग पानी को तरसे
भोपुरा की तुलसी निकेतन कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दो दिनों से ...और पढ़ें
-1792577523707_m.webp)
सीवर लाइन बिछाते समय टूटी पेयजल पाइपलाइन (एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
सीवर लाइन बिछाते समय पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई।
तुलसी निकेतन में 15 हजार निवासियों को पानी की किल्लत।
निवासियों ने सीवर लाइन का काम रुकवाया, मरम्मत जारी।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। भोपुरा के पास तुलसी निकेतन कॉलोनी में गगन विहार के लिए डाली जा रही सीवर लाइन के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
इससे दो दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। पानी न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों ने सीवर लाइन डालने का काम रुकवा दिया है।
लोग पानी के लिए परेशान
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना का कहना है कि तुलसी निकेतन कालोनी में गगन विहार कॉलोनी के लिए पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी से खोदाई के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पानी के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई है। उनका कहना है कि कॉलोनी में करीब 15 हजार निवासी हैं।
दो टैंकरेां से पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोग परेशान हैं। इसके साथ ही सीवर लाइन डालने का काम रुकवा दिया गया है।
सीवर लाइन डालने का कोई औचित्य नहीं
उनका कहना है कि जल निगम ने जब तुलसी निकेतन कालोनी में सीवर लाइन नहीं डाली तो गगन विहार कालोनी के लिए यहां से सीवर लाइन डालने का कोई औचित्य नहीं है।
उनकी मांग है कि गगन विहार कॉलोनी के लिए तुलसी निकेतन कालोनी के बाहर से सीवर लाइन डालनी चाहिए।
सीवर लाइन कॉलोनी के एक किनारे से डाली जा रही है। आगे चलकर तुलसी निकेतन कालाेनी की सीवर लाइन इसी लाइन से जुड़ सकती है। क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन को ठीक कराया जा रहा है। - राजीव कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, जीडीए
यह भी पढ़ें- दामों में उतार-चढ़ाव, उत्तराखंड में पांच रुपये महंगा हुआ पहाड़ी आलू... ये सब्जी और फल हुए सस्ते
