गाजियाबाद में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष अभियान, घर-घर सत्यापन
गाजियाबाद में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
-1792386840436_m.webp)
कोई भी मतदाता न छूटे अभियान ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने का अभियान जारी।
बीएलओ बूथों पर नए पंजीकरण और सत्यापन कर रहे हैं।
फॉर्म-6 नए पंजीकरण, फॉर्म-8 विवरण बदलाव के लिए।
शाहनवाज अली, गाजियाबाद। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ बूथों पर मौजूद रहे।
प्रशासनिक टीमों ने कई स्थानों पर बीएलओ के साथ जाकर छूटे हुए मतदाताओं का सत्यापन के साथ ही जागरूक किया। प्रशासन की ओर से आरडब्ल्यूए, एनजीओ और सामाजिक संगठनों से भी लोगों को जागरूक करने की अपील की गई।
अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 54 मुरादनगर के बूथ संख्या 362 से 366 और 407 से 410 के पर बीएलओ और उपस्थित नागरिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई।
नए पंजीकरण में मैपिंग की जरूरत नहीं
अन्य स्थानों पर भी विशेष रूप से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई गई, जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वह नाम जुड़वाने के लिए सामान्य फार्म-6 भरें। एसआइआर वाला फार्म-6 नहीं, बल्कि वर्तमान में निर्धारित सामान्य फार्म का इस्तेमाल करना है।
नए पंजीकरण के लिए मैपिंग की जरूरत नहीं है। निर्धारित विकल्पों में से आयु प्रमाण के छह और पते के प्रमाण के सात दस्तावेजों में से एक-एक दस्तावेज दिया जा सकता है। आधार कार्ड भी स्वीकार्य विकल्पों में शामिल है।
नाम-पते में बदलाव के लिए फार्म-8
जिनका नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है और उन्हें पते या अन्य विवरण में बदलाव कराना है, वे फार्म-8 भरें।
आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों से अपील की गई है कि वे इस जानकारी को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाएं और बीएलओ को सत्यापन में सहयोग दें, ताकि कोई पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: 10 हजार घरों का बिजली संकट होगा खत्म, वृंदावन के रंगजी उपकेंद्र को मिली डबल लाइन
