आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? गाजियाबाद में 10 लाख पात्र मतदाता अभी भी सूची से बाहर; घर-घर आएंगे BLO
गाजियाबाद में अभी भी 10 लाख पात्र मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हैं, जिनके लिए एक विशेष अभियान चलाया ...और पढ़ें

गाजियाबाद में 10 लाख मतदाता सूची से बाहर। सोशल मीडिया
HighLights
गाजियाबाद में 10 लाख मतदाता सूची से बाहर।
एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बीएलओ घर-घर जाकर नाम जोड़ेंगे।
अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। गाजियाबाद में अब भी 10 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। ये लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की पात्रता रखते हैं, लेकिन अब तक इनका नाम मतदाता सूची से बाहर है।
बताया कि इन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के विशेष अभियान जिले में चलाया जाएगा, जिसके तहत एक माह में बीएलओ प्रत्येक घर जाकर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करेंगे। यह बातें राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में बैठक के बाद कही।
उन्होंने बताया कि ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश के उन तीन प्रमुख जिलों में शामिल है, जहां पर एसआइआर के दौरान सबसे अधिक वोट कटे हैं।
गाजियाबाद में एसआईआर से पहले 28 लाख से अधिक मतदाता थे, जो कि घटकर 20 लाख पहुंच गए थे। इसकी मुख्य वजह उस वक्त 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने का प्रविधान था, लेकिन अब ऐसा नही है। अब आधार कार्ड के आधार पर ही मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं।
एसआईआर के बाद अब तक तीन लाख से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा चुका है। वर्तमान में ग़ाज़ियाबाद में 23 लाख से अधिक मतदाता हैं। उन्होंने खास की गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं, जिनका नाम एसआईआर शुरू होने से पहले मतदाता सूची में शामिल नही था, जबकि वह पात्रता रखते हैं।
यही वजह है कि अभी गाजियाबाद की मतदाता सूची में लगभग दस लाख नाम और जोड़े जाएंगे। इसके लिए एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों और बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।