विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोदी नगर में लापता चिकित्सक का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कार में मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:56 PM (IST)

मोदीनगर के मुरादनगर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर एक वेटनरी चिकित्सक शिवम कार्तिकेय का शव उनकी कार ...और पढ़ें

कार में वेटनरी चिकित्सक शिवम कार्तिकेय का शव मिला।

कार में वेटनरी चिकित्सक शिवम कार्तिकेय का शव मिला।

HighLights

  1. वेटनरी चिकित्सक शिवम कार्तिकेय का शव कार में मिला।

  2. ईस्टर्न पेरीफ़ेरल एक्सप्रेस वे पर मुरादनगर क्षेत्र में घटना।

  3. पुलिस को कार से एनेस्थीसिया इंजेक्शन, सुसाइड नोट मिला।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। मुरादनगर थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफ़ेरल एक्सप्रेस वे पर बुधवार को कार में वेटनरी चिकित्सक शिवम कार्तिकेय का शव मिला। शिवम गाजियाबाद के वीवीआईपी मंगल सोसाइटी में रहते थे। उनका दिल्ली के लाजपत नगर में क्लीनिक है।

मंगलवार दोपहर क्लीनिक से निकलने के बाद घर नहीं लौटे थे। शाम में स्वजन की तरफ़ से नंदग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अब बुधवार दोपहर को उनका शव कार में मिला। बताया जा रहा है कि कार से एनेस्थीसिया के पांच इंजेक्शन मिले हैं।

इंजेक्शन की ओवरडोज से सुसाइड

पुलिस मान रही है कि शिवम ने इंजेक्शन की ओवरडोज से सुसाइड किया है। घर पर एक सुसाइड नोट भी मिला है।

यह भी पढ़ें- 'मेरी मर्जी है, इसीलिए लगा दी चार्जशीट' पीड़ित से बोलने वाले दारोगा समेत दो सस्पेंड; थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब