विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में चलती बस बनी निशाना, NH-9 पर डासना हाईटेक कॉलेज के सामने अंधाधुंध गोलीबारी; जांच में जुटी पुलिस

Published: Tue, 29 Sep 2026 03:02 PM (IST)

गाजियाबाद के एनएच-9 पर मसूरी थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात एक बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें बस हेल्पर और मालिक के दोस्त घायल हो गए।

सोमवार देर रात एनएच नौ पर इसी स्थान पर बस पर हुई फायरिंग

सोमवार देर रात एनएच नौ पर इसी स्थान पर बस पर हुई फायरिंग

HighLights

  1. एनएच-9 पर बस में सवारियों के सामने फायरिंग हुई।

  2. बस हेल्पर और मालिक के दोस्त गोली लगने से घायल।

  3. पैसे के लेनदेन विवाद को लेकर हमलावरों ने गोली चलाई।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एनएच-नौ पर मसूरी थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात बदमाशों ने सवारियों से भरी बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। डासना में हाईटेक कॉलेज के सामने मेरठ की ओर जाने वाले रास्ते पर स्कूटी सवार दो युवकों ने बस को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं।

गोली लगने से बस में सवार हेल्पर और बस मालिक के दोस्त घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर आध्यात्मिक नगर पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से जीटीबी अस्पताल दिल्ली भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक बस दिल्ली के उस्मानपुर से बदायूं के उसैत के लिए चलती है। चालक सरफूद्दीन के अनुसार बस मालिक का रुपये-पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार रात दो युवक स्कूटी से बस का पीछा कर रहे थे।

हाईटेक कॉलेज के सामने आधी रात हुई फायरिंग

आरोप है कि लालकुआं से आगे उन्होंने कई बार बस पर हमला करने का प्रयास किया। रात करीब पौने 12 बजे हाईटेक कॉलेज के सामने दोनों ने स्कूटी से बस के बराबर पहुंचकर कंडक्टर की तरफ से कई राउंड फायरिंग कर दी।

गोली लगने से बदायूं निवासी 25 वर्षीय हेल्पर तालिब हुसैन के कंधे के पास चोट लगी, जबकि 42 वर्षीय कमरुद्दीन की गर्दन में गोली लगी। दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जेल उन उन उन चौकी पर खड़ा कराया। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मोदीनगर में खेत में मिला युवक का नरकंकाल, जानवरों ने नोंच डाला था शव; कपड़ों से हुई पहचान