विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोदीनगर में खेत में मिला युवक का नरकंकाल, जानवरों ने नोंच डाला था शव; कपड़ों से हुई पहचान

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:54 PM (IST)

मोदीनगर के बखरवा गांव में एक ईंख के खेत में इलेक्ट्रीशियन पवन कुमार का कंकाल मिला, जिसकी पहचान कपड़ों से हुई।

मृतक की तस्वीर और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। जागरण

मृतक की तस्वीर और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. मोदीनगर में ईंख के खेत में मिला कंकाल।

  2. पवन कुमार की पहचान कपड़ों से हुई।

  3. पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही है जांच।

जागरण संवाददाता, मोदीनगर। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बखरवा में ईंख के खेत में मंगलवार दोपहर इलेक्ट्रीशियन पवन कुमार का कंकाल मिला। पशुओं ने शव को नोंचकर केवल कंकाल छोड़ दिया था।

पवन की पहचान उसके कपड़ों से स्वजन ने की। वह एक कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। 22 सितंबर की सुबह घर से निकला था। अगले ही दिन थाने में बेटे ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

तभी से परिवार के लोग व पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम छानबीन कर रही है। मौके से जहरीला पदार्थ भी मिला है। पुलिस तमाम एंगल पर जांच में जुटी है।