गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से 22 साल के युवक की गई जान; ड्राइवर की तलाश जारी
गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र में मंगलवार रात एक ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक जयशंकर की मौत हो गई। पुलिस आरोपित चालक की तलाश कर रही है।

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
विजयनगर में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत।
22 वर्षीय जयशंकर को अस्पताल में मृत घोषित किया।
पुलिस आरोपित ट्रक चालक की तलाश में जुटी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। संभल के सुंदरपुर निवासी जयशंकर पुत्र राकेश रात करीब 8:30 बजे संतोष मेडिकल कालेज प्रताप विहार के पास हादसे का शिकार हो गए।
ट्रक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्रताप विहार स्थित फ्लोरेंस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रात करीब 10 बजे अस्पताल से पुलिस को घटना की सूचना मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपित चालक की तलाश को जा रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर बूटा मुहम्मद की गाड़ी को ट्राले ने मारी टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे
