पंजाबी सिंगर बूटा मुहम्मद की गाड़ी को ट्राले ने मारी टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे
पंजाबी गायक बूटा मुहम्मद की गाड़ी को जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में गायक का परिवार बाल-बाल बच गया, जबकि ट्राले को भारी नुकसान हुआ।

पंजाबी सिंगर बूटा मुहम्मद की गाड़ी को ट्राले ने मारी टक्कर।
HighLights
पंजाबी सिंगर बूटा मुहम्मद की गाड़ी का एक्सीडेंट
जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ट्राले से हुई टक्कर
गाड़ी में सवार परिवार सुरक्षित, बाल-बाल बचा
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर-अमृतसर हाईवे पर सूच्ची पिंड स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास एक ट्राले ने पंजाबी सिंगर बूटा मुहम्मद की गाड़ी को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि गाड़ी में बैठा परिवार बाल-बाल बच गया।
हादसे की सूचना मिलने पर थाना राममंदिर की पुलिस के एएसआई सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। एएसआई ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि ट्राले के परखच्चे उड़ गए हैं।
