विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस की वो सीक्रेट डायरी, जिसमें तीनों बहनों ने लिखी थी अपनी फेवरेट चीजों की लिस्ट

Published: Thu, 05 Feb 2026 10:07 PM (IST)

गाजियाबाद के टीलामोड़ में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या मामले में आठ पन्नों की सीक्रेट डायरी मिली है। डायरी में ...और पढ़ें

सीक्रेट डायरी से कई खुलासे सामने आए हैं।

सीक्रेट डायरी से कई खुलासे सामने आए हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या के मामले में सामने आई आठ पन्नों की सीक्रेट डायरी ने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है।

डायरी में बहनों ने न सिर्फ अपने मानसिक संघर्ष और पारिवारिक नाराजगी को शब्दों में दर्ज किया, बल्कि अपनी पसंदीदा चीजों की एक विस्तृत सूची भी लिखी, जिसे उन्होंने अपनी “ट्रू लाइफ स्टोरी” बताया।

सुसाइड नोट में 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने साफ लिखा है कि कोरियन एक्टर और के-पॉप उनके लिए केवल मनोरंजन नहीं थे, बल्कि भावनात्मक सहारा थे। नोट में लिखा गया है कि जिस चीज से वे सबसे ज्यादा जुड़ी थीं, उसे उनसे छीनने की कोशिश की गई, जिससे वे खुद को परिवार में अलग-थलग और अस्वीकार महसूस करने लगीं।

इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, सब...

डायरी के शुरुआती पन्नों में बहनों ने लिखा हैं कि  “इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, सब सच है। प्लीज इसे पूरा पढ़ना। आई एम रियली सॉरी पापा।”

सुसाइड नोट में यह भी लिखा गया है कि परिवार उनकी पसंद को गंभीरता से नहीं समझ सका और उनकी रुचियों को जबरन बदलने की कोशिश की गई। घर के माहौल और अपेक्षाओं के कारण उन्होंने खुद को परिवार से अलग मानना शुरू कर दिया था।

अब देख लिया सुबूत

डायरी में एक जगह लिखा है कि “लो छुड़वाओ हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे की, हमसे हमारी जान छुड़वाने की… अब देख लिया सुबूत।”

इसी के साथ बहनों ने अपनी फेवरेट चीजों की एक पूरी लिस्ट भी लिखी, जिसे उन्होंने दिल से जुड़ी पसंद बताया। यह लिस्ट सुसाइड नोट में इस प्रकार दर्ज है:-

  • कोरियन मूवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा
  • चाइना एक्टर
  • चाइना सोंग्स
  • चाइना मूवीज प्लस चाइना बीएल
  • थाइलैंड एक्टर
  • थाई सॉंग्स
  • थाई मूवीज प्लस थाई बीएल ड्रामा
  • जापानी एक्टर
  • जापानी सॉंग्स
  • जापानी मूवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा
  • अमेरिका एंड लंडन एक्टर
  • मूवीज
  • वेडनेसडे एडम्स
  • इंग्लिश ऑल सॉंग्स
  • हॉलीवुड ऑल सॉंग्स
  • पॉपी प्ले टाइम गेम (ऑल ऑफ कैरेक्टर्स)
  • द बेबी इन येलो गेम
  • इविल नन
  • आइसक्रीम मेन गेम
  • आइस गेम
  • टेक्नो गेमर्स गेम प्ले
  • डोरामोन कार्टून
  • शिनचेन कार्टून
  • पीजे मास्क कार्टून
  • मशा एंड द बीयर कार्टून
  • शिमोर एंड शाइन कार्टून
  • पैपा पिग कार्टून
  • प्रिसिंस एलसा
  • अहाबेला
  • सिनड्रेला
  • अरायल
  • अरोरा
  • जासमीन
  • रूपानजल
  • मूलान
  • ऑल ऑफ प्रिंस एंड प्रिंस

डायरी में लिखा गया है कि ये सभी उनकी पसंदीदा चीजें थीं, जिन्हें वे दिल से भी ज्यादा चाहती थीं, जिनमें कोरियन और के-पॉप सबसे ऊपर थे।

से जीना हमें मंजूर नहीं था

सुसाइड नोट में परिवार और भविष्य को लेकर भी गहरी बेचैनी झलकती है। शादी और सामाजिक अपेक्षाओं को लेकर लिखे गए अंशों में बहनों ने मानसिक दबाव का जिक्र किया है। नोट के अंत में उन्होंने लिखा— “हम पसंद और प्यार करते थे कोरियन से और शादी इंडिया के आदमी से… ऐसे जीना हमें मंजूर नहीं था।”

पुलिस के अनुसार, यह पता लगाने के लिए कि सुसाइड नोट किसने लिखा, उसे हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल, सोशल अकाउंट और... कैसे मौत के नजदीक पहुंचीं तीन बहनें? गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस का पूरा सच