चौथी बहन को भी बनाना चाहती थीं कोरियन लवर, मार पड़ी तो मान लिया दुश्मन...; तीसरी पत्नी को लेकर गहराया रहस्य
गाजियाबाद में तीन बहनों की सामूहिक आत्महत्या का खुलासा उनके सुसाइड नोट से हुआ है। नोट में कोरियन स्टार्स के ...और पढ़ें
-1770256521612_m.webp)
तीनों बच्चियों के पिता। फोटो- जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद। सामूहिक आत्महत्या करने वाली तीनों बहनों (Ghaziabad triple suicide) द्वारा मरने से पहले लिखा गया सुसाइड नोट कोरियन स्टार्स के प्रति उनकी दीवानगी की इंतहा और पारिवारिक परिस्थितियों को बयां कर रहा है। रहन-सहन से लेकर लाइफस्टाइल, पहनावा और हेयर स्टाइल भी तीनों ने कोरियन्स की तरह कर लिया था। उन्होंने अपने नाम मारिया, एलिजा व सिंडी रख लिया था।
चौथी बहन को भी बनाना चाह रही थीं खुद सा
तीनों बहनें अपनी तीन साल की छोटी बहन देव्यांशी उर्फ देवु को भी अपनी तरह कोरियन लवर बनाना चाहती थीं। इस बात को लेकर उनकी अक्सर मार भी पड़ती थी और इस बात को लेकर अक्सर तीनों बहन स्वजन से नाराज भी रहती थीं। घर पर अक्सर रहने वाली अपनी छोटी मासी टीना को वह टीना मम्मी कहकर संबोधित करती थी और बकायदा इस बात को उन्होंने सुसाइड नोट में जिक्र भी किया है।
कोरियन स्टार के-पोप था पसंदीदा
कोरियन सामग्री को देखकर वह कोरियन स्टार्स के प्रति भावनात्मक रूप से इतना समर्पित हो गई थी कि उन्होंने उन्हें ही अपना सबकुछ मान लिया था। खासकर कोरियन स्टार के-पोप के प्रति तो तीनों की इतनी दीवानगी थी कि उसके बारे में कुछ भला-बुरा सुनना भी उन्हें रास नहीं आता था। तीनों अपनी सबसे छोटी बहन देव्यांशी उर्फ देवु को बहुत प्यार करती थीं। उन्होंने सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र किया है कि वह देवु को अपना बनाना चाहते थे लेकिन आप लोगों ने मौका नहीं दिया। वह उसे अपनी तरह से कोरियन लवर बनाना चाहती थी।
'तबसे देवु को मान लिया दुश्मन'
उन्होंने कहा है कि आपने देवु को बॉलीबुड का बना दिया और उसे अन्य किरदारों अमायरा, अक्षिता और अनाया को तो जनवा दिया, जिनसे हम नफरत करते थे। लेकिन जब हम देवु को अपने के-पोप और कोरियन रिश्तेदारो को जानवाते थे और कहते थे कि लीनो तुम्हारा भइया है तो तुम लीनो भइया और कुईना दीदी बोलना गलत बताते थे।
उन्होंने लिखा है कि तभी टीना मम्मी आ जाती थीं और कहती थीं कि उसे कोरियन के अलावा कुछ पढ़ाई-लिखाई भी सिखा दिया करो, उसे भी अपनी तरह कोरियन बनाओगे। यह बात बुरी लगी तो हमने देवु को अपना दुश्मन मान लिया और उसे अपने से अलग कर दिया।
यहां तक की तीनों बहनों ने देवु और टीना से कह दिया कि हम कोरियन और के-पोप हैa और तुम इंडिया और बॉलीवुड हो। आए दिन पड़ने वाली मार पर बहनों ने लिखा है कि हम तुम्हारी मार खाने के लिए इस दुनिया में नहीं आए हैं और मार से बढ़िया तो हमें मौत अच्छी लगेगी। यहां तक की बहनों ने लिख दिया कि हम जितना के-पोप व काेरियन एक्टर को चाहते थे उतना तो हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते। कोरियन हमारी जान हैं।
इस सामग्री को देखकर बहनें बन गई थी कोरियन लवर
कोरियन एक्टर और के-पोप आल ग्रुप एंड कोरियन मुवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा, चाइना एक्टर और चाइना सोंग्स और चाइना मूवीज प्लस चाइना बीएल, थाईलैंड एक्टर एंड थाई सोग्स और थाई मुवीज प्लस थाई बीएल ड्रामा, जापान एक्टर एंड जापान सोंग्स और जापान मूवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा, अमेरिका एंड लंडन एक्टर प्लस मुवीज वेडनेसडे एडम्स, इंग्लिश आल सोंग्स होलीवुड आल सोंग्स, पोपी प्ले टाइम गेम आल आफ करैक्टर्स, द बेबी इन येलो गेम, इविल नन, आइसक्रीम मेन गेम, आइस गेम, टैक्नो गेमर्स गेम प्ले, डोरामोन कार्टून, शिनचेन कार्टून, पीजे मास्क कार्टून, मशा एंड द बीयर कार्टून, शिमोर एंड शाइन कार्टून, पापा पीग कार्टून, प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एंड रूपानजल मूलानन्द आल आफ प्रिंस एंड प्रिसिंस, तो यह हमारी पसन्दीदा चीजे थी जिसे हम दिल से भी ज्यादा पसन्द करते थे।
बच्चे की चाह में की दूसरी शादी और हो गए पांच बच्चे
चेतन कुमार की करीब दो दशक पहले सुजाता से शादी हुई थी। शादी के कुछ सालों तक बच्चा नहीं हुआ तो उन्होंने अपनी सगी साली हिना से शादी कर ली। इसके तुरंत बाद ही सुजाता को बेटी हो गई।
बाद में सुजाता ने एक बेटे और हिना ने तीन बेटियों को जन्म दिया। पांच बच्चे होने के तीन अभिभावक मिलकर बच्चों की सही प्रकार से देखभाल नहीं कर पाए। न तो उनकी शिक्षा पूरी हो पाई और न ही उन्हें जो लाड़प्यार परिवार से मिलना था, वह मिल पाया। यही कारण रहा कि तीन बेटियां मोबाइल की तल में ऐसी उलझी की वह अपने से ही जुदा हो गईं।
वह सामाजिक रूप से बिल्कुल कट गई। वह मानसिक व भावनात्मक रूप से पूरी तरह से कोरियन स्टार से प्रभावित हो गई। स्वजन की उपेक्षा और मोेबाइल की लत आखिरकार उनकी मौत का कारण बनी।
मई 2025 में लापता हो गई थी दोनों पत्नियां
पुलिस का कहना है कि चेतन की दोनों पत्नियां सगी बहनें सुजाता और हिना मई 2025 में बिना बताए घर छोड़कर चली गई थीं। इस संबंध में चेतन ने टीला मोड़ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। कुछ दिन के बाद दोनों वापस घर आ गई थीं। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी समाप्त की थी। हालांकि अभी पुलिस दोनों के जाने के बारे में खुलकर कुछ नहीं बोल रही है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पारिवारिक कारणों के कारण ही दोनों घर छोड़कर गई थीं।
घर की दीवारों पर लिखी बातों से झलकता है डिप्रेशन
घर पर लिखी बातों से तीनों बहनों का डिप्रेशन साफ झलकता है। फ्लैट की दीवारें पैंसिल से पेंटिंग और स्लोगन से अटी पड़ी हैं। कमरे में बिखरा सामान, दीवार पर राधा-कृष्ण की तस्वीर और जगह-जगह पेंसिल से बने स्केच, फिर उस पर बना क्रास का निशान। साथ में लिखा है, आई एम वैरी अलोन, मेक मी ए हार्ट आाफ ब्रोकन। ये सब तीनों बहनों की मानसिक दशा दर्शाती हैं।
'यू आर इंडियन, आइ एम कोरियन'
पिता कोरियन लत छुड़वाने के लिए अक्सर बहनों की शादी करने के लिए कहते थे। इस पर तीनों बोलती थी कि यू आर इंडियन और आइ एम कोरियन। बहने बोलती थी कि हमें शादी से डर लगता है और हम कोरियन हैं तो भारतीय से कैसे शादी कर सकती हैं। वह अक्सर कोरिया जाने की जिद करती थीं और किसी कोरियन से शादी करने के लिए बोतली थीं।
