गाजियाबाद में बिजली संकट से लाखों लोग बेहाल, 6 घंटे तक कटौती; लो-वोल्टेज-ट्रिपिंग ने बढ़ाई परेशानी
ट्रांस हिंडन, साहिबाबाद में लाखों लोग भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। विद्युत निगम ...और पढ़ें

शालीमार गार्डन में जलते बिजली के तार। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
ट्रांस हिंडन में लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग, बिजली कटौती से लोग परेशान।
शिकायत के बाद भी 4-6 घंटे की कटौती से राहत नहीं।
भीषण गर्मी में एसी, पंखे न चलने से बच्चों-बुजुर्गों को दिक्कत।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। ट्रांस हिंडन के लाखों लोग रोजाना लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग व बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। भीषण गर्मी में एसी, पंखे व कूलर नहीं चलने से लोगों को पसीने छूट रहे हैं।
शनिवार रात और रविवार को भी विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती हुई। कहीं चार घंटे तो कहीं छह घंटे की कटौती झेलनी पड़ी। विद्युत निगम में शिकायत के बाद भी लोगों को कटौती, ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या से राहत नहीं मिली।
शालीमार मेन में देर रात करीब दो बजे बिजली कटौती शुरू हो गई। यहां सुबह तक भी बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। इससे इन कालोनी के 20 से अधिक हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिन बिजली के लोग एसी, पंखे व कूलर नहीं चला सके।
इससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चे व घर के बीमार बुजुर्गों को हुई। शहीदनगर में करीब चार घंटे की बिजली कटौती और ट्रिपिंग झेलनी पड़ी। लोगों ने बताया कि कटौती रोज की समस्या है।
शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते। अर्थला कालोनी में करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। कालोनी के लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की समस्या नहीं है। गर्मी शुरू होने के बाद से रोजाना कटौती झेलनी पड़ रही है।
इन इलाकों में रही ट्रिपिंग की समस्या
ट्रांस हिंडन के वैशाली सेक्टर-तीन, इंदिरापुरम के नीतिखंड-दो व तीन और मकनपुर में ट्रिपिंग की समस्या रही। बार-बार बिजली कटौती के कारण लोग घरों के गर्मी से बचाव के उपकरण नहीं चला सके।
बीच-बीच में कई बार हाई-वोल्टेज भी हुई। गनीमत रही की उपकरण नहीं फुंके। वैशाली सेक्टर-तीन के सुनील कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा ट्रिपिंग की समस्या रात में हो रही है। इससे एसी, पंखे व कूलर कुछ नहीं चल पाता।
लो-वोल्टेज ने किया परेशान
डेल्टा कालोनी के सूर्या नगर क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या रही। बार-बार बिजली कटने से लोगों को उपकरण फुंकने का डर सताता रहा। इससे कुछ लोगों ने घर के उपकरण नहीं चलाए।
सूर्यनगर के मनीष सैन ने बताया कि मार्च में गर्मी शुरू होने के बाद से ही ट्रिपिंंग की समस्या बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- फ्लैट मिला, घर नहीं! फरीदाबाद में 8 साल से 500 परिवारों का इंतजार, किस्त कट रही फिर भी बिजली-पानी को तरसे
यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी, बिजली कटौती और पुराना इंफ्रास्ट्रक्चर... ट्यूनेशिया में पानी की भारी किल्लत के बाद बोतलें लूटते दिखे लोग
