रक्षाबंधन पर धरा रह गया डायवर्जन प्लान, ट्रांस हिंडन में भीषण जाम से जूझे लोग
रक्षाबंधन पर गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में यातायात विभाग का डायवर्जन प्लान विफल हो गया। वाहनों की भारी भीड़ के कारण लोगों को घंटों भीषण जाम से जूझना पड़ा।
-1787852188845_m.webp)
रक्षाबंधन पर गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में यातायात विभाग का डायवर्जन प्लान विफल हो गया।
HighLights
रक्षाबंधन पर गाजियाबाद में यातायात डायवर्जन प्लान विफल रहा।
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में वाहनों की भारी भीड़ से भीषण जाम।
NH-9 और DME पर लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। रक्षाबंधन पर भाइयों को रक्षासूत्र बांधने के लिए आने-जाने वाली बहनों का सफर आसान करने के लिए यातायात विभाग ने डायवर्जन प्लान तैयार किया लेकिन सड़कों पर बढ़ी वाहनों की संख्या से डायवर्जन प्लान धराशायी हो गया।
बृहस्पतिवार शाम से डीएमई और एनएच-9 पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। लोगों को कई घंटे जाम का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के अंदर मुख्य चौराहों पर भी लोग जाम से जूझते दिखाई दिए।
रक्षा बंधन के कारण बृहस्पतिवार सुबह से डीएमई और एनएच-9 वाहनों का दबाव देखने को मिला। दोपहर होते-होते एनएच-9 व डीएमई पर दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। जिस कारण सीआइएसएफ कट के पास भारी जाम की स्थिति बन गई।
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी मशक्कत से जाम खुलवाया लेकिन शाम के समय दोबारा जाम की स्थिति बन गई। एनएच-9 पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि लोगों और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण एनएच-9 और डीएमई पर वाहनों की रफ्तार कुम हुई थी। जाम नहीं लगा था। कुछ ही देर में भीड़ को नियंत्रित कर सड़क फुटपाथ पर भेज दिया था।
एनएच-9 पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद
यातायात पुलिस ने डीएमई और एनएच-9 के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया था। प्लान के तहत एनएच-9 पर मालवाहक वाहनों का प्रवेश को बंद कियागया। दिल्ली से रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले माल वाहक वाहनों के लिए डीएमई और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से भेजा गया।
वहीं इस रूट पर आने वाले वाहनों को डीएमई और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे गुजरना था। एनएच-9 पर सवारी वाहनों की आवाजाही रहनी थी। जिससे एनएच-9 पर वाहनों का दबाव कम रहेगा लेकिन रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ही डायवर्जन धराशाही हो गया।
शहर के मुख्य चौराहों पर लगा जाम
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में मोहन नगर, कनावनी, भोपुरा, अर्थला, सीआइएसएफ, आनंद विहार बार्डर आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। मोहन नगर चौराहे पर इंतजार में खड़े लोगों के कारण जाम की स्थिति बनी। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया।
