विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गाजियाबाद द टेक हब' प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, अवैध कब्जे पर कार्रवाई करते हुए अफसरों को थमाया नोटिस

Published: Sun, 30 Aug 2026 04:37 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में नगर निगम ने शहर के आधुनिक स्वरूप और तकनीकी विकास को दर्शाने वाली 'गाजियाबाद-द टेक हब' प्रतिमा स्थापित की है, जो आकर्षण का केंद्र बन गई है।

गाजियाबाद द टेक हब प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी। जागरण

गाजियाबाद द टेक हब प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी। जागरण

HighLights

  1. 'गाजियाबाद-द टेक हब' प्रतिमा शहर का नया आकर्षण।

  2. 20 फीट लंबी-चौड़ी प्रतिमा राजनगर एक्सटेंशन पर स्थापित।

  3. अवैध कब्जे पर पटवारी हटाया, अधिकारियों को नोटिस।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में नगर निगम द्वारा शहर के आधुनिक स्वरूप, तकनीकी विकास और भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एक आकर्षक एवं भव्य प्रतिमा तैयार की गई है, जिसे गाजियाबाद–द टेक हब का नाम दिया गया है।

20 फिट लंबी तथा 20 फीट चौड़ी इस प्रतिमा को राजनगर एक्सटेंशन से एलिवेटेड पर जाने वाले मार्ग पर पार्क में रोटरी गोल चक्कर में स्थापित किया गया है।

प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का कहना है कि शहर के सौंदर्यकरण की तैयारी चल रही है। इसी बीच गाजियाबाद द टेक हब प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बन रही है। उनका कहना है कि इसके माध्यम से शहर की बदलती तस्वीर और आधुनिक पहचान को रचनात्मक एवं आकर्षक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है।

यह स्थापना गाजियाबाद को एक ऐसे आधुनिक शहर के रूप में प्रस्तुत करती है, जो तकनीक, नवाचार, डिजिटल विकास और आधुनिक बुनियादी सुविधाओं की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

विकसित करने का संदेश

नगर निगम का यह प्रयास शहरवासियों एवं गाजियाबाद आने वाले आगंतुकों को शहर के विकास की नई तस्वीर से परिचित कराने के साथ-साथ युवाओं में तकनीकी सोच, नवाचार और नई संभावनाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश भी देता है। प्रतिमा पर चारों तरफ लाइटिंग का कार्य प्रगति पर है।

एक माह के भीतर लाइटिंग और अन्य कार्य पूर्ण कर लिये जाएंगे, जिससे प्रतिमा और अधिक आकर्षक लगेगी। प्रतिमा के नीचे एक भव्य स्ट्रक्चर भी बनाया गया है जिसको लैंडस्कैपिंग के माध्यम से सुंदर और व्यवस्थित किया जा रहा है।

पटवारी को हटाया गया

कैला भट्टा में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जे को लेकर नगरायुक्त ने सख्ती कर दी है। यह सख्ती महापौर के प्रयास पर की गई है।

सूत्रों का कहना है का कांटेक्ट पर कार्यरत पटवारी को जहां हटा दिया गया है वहीं पर संपत्ति अधीक्षक को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इसके अलावा सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यरत एक अधिकारी को भी हटाने की तैयारी चल रही है। बता दें कि उक्त जमीन पर नोटिस चस्पा करने में विलंब किया गया। इसका लाभ अवैध कब्जा करने वाले को मिला।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का बिल्डरों पर शिकंजा, जयपुरिया सनराइज ग्रीन टाउनशिप को लेकर मुकदमा दर्ज