गाजियाबाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में पथराव और जमकर चले लाठी-डंडे; 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद के डासना के कुरैशियान मोहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई, जिसमें ...और पढ़ें

गाजियाबाद में दो पक्षों में हुए संघर्ष में घायल। फोटो: वीडियो ग्रैब
HighLights
डासना के कुरैशियान मोहल्ले में दो पक्षों में पथराव
पुरानी रंजिश और मुकदमे को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डासना के कुरैशियान मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि पुरानी रंजिश में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए और लाठी-डंडों से हमला किया।
पथराव में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल भी हुए। घटना के दौरान सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मामले में डासना हल्का प्रभारी दारोगा विनोद कुमार पांडेय की शिकायत पर वेव सिटी थाने में बृहस्पतिवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।
पुरानी रंजिश में शुरू हुआ विवाद
पुलिस को बृहस्पतिवार रात डासना के कुरैशियान मोहल्ले में काजी वाली मस्जिद के पास दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश और मुकदमे को लेकर विवाद हुआ था।
देखते ही देखते दोनों ओर से गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से हमला किया।
पथराव के कारण सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग डर के कारण अपने घरों व दुकानों के दरवाजे बंद करने लगे।
24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले में पहले पक्ष के तौकीर अहमद और दूसरे पक्ष के अब्दुल्ला, फरमान, अमन उर्फ फरहान, नासिर, आरिफ उर्फ बिट्टू, सलमान, अनस और सलीम के अलावा 10 से 15 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से पीड़ित पक्ष अधिवक्ता हैं और दोनों में पुराना विवाद लंबे समय से चल रहा है।
जांच के आधार पर होगी कार्रवाई
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्ष पर केस दर्ज किया है। मामले में जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद:डासना के कुरैशियान मोहल्ले में बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि पुरानी रंजिश में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए और लाठी-डंडों से हमला किया।
पथराव में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल भी हुए। घटना के दौरान सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मामले में डासना हल्का प्रभारी दारोगा विनोद कुमार पांडेय की शिकायत पर वेव सिटी थाने में बृहस्पतिवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया।
पुरानी रंजिश में शुरू हुआ विवाद
पुलिस को बृहस्पतिवार रात डासना के कुरैशियान मोहल्ले में काजी वाली मस्जिद के पास दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश और मुकदमे को लेकर विवाद हुआ था।
देखते ही देखते दोनों ओर से गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से हमला किया। पथराव के कारण सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग डर के कारण अपने घरों व दुकानों के दरवाजे बंद करने लगे।
24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले में पहले पक्ष के तौकीर अहमद और दूसरे पक्ष के अब्दुल्ला, फरमान, अमन उर्फ फरहान, नासिर, आरिफ उर्फ बिट्टू, सलमान, अनस और सलीम के अलावा 10 से 15 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से पीड़ित पक्ष अधिवक्ता हैं और दोनों में पुराना विवाद लंबे समय से चल रहा है।
जांच के आधार पर होगी कार्रवाईएसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्ष पर केस दर्ज किया है। मामले में जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बस पर फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल
