विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में बस पर फायरिंग करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल

Published: Fri, 02 Oct 2026 05:07 AM (IST)

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों, अनस और नदीम, को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

गाजियाबाद में बस पर फायरिंग करने वाले बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

गाजियाबाद में बस पर फायरिंग करने वाले बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

HighLights

  1. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस फायरिंग के दो बदमाश गिरफ्तार

  2. पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश अनस के पैर में गोली लगी

  3. आरोपितों से हथियार और सफेद रंग की स्कूटी बरामद हुई

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक .315 बोर का तमंचा और सफेद रंग की स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात को भूड़गढ़ी बंबा पटरी पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों स्कूटी लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में अनस के पैर में गोली लगी। पूछताछ में आरोपितों की पहचान दिल्ली निवासी अनस और नदीम के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों ने सोमवार देर रात को हाईटेक कालेज के सामने दिल्ली से बदायूं जा रही यात्री बस पर फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।