विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद राज्य कर विभाग में एडमिन आईडी का दुरुपयोग, कर्मचारियों की एसीआर खराब

By Shahnawaz AliEdited By: Sonu Suman
Published: Wed, 16 Sep 2026 10:12 PM (IST)

गाजियाबाद राज्य कर विभाग में मास्टर एडमिन ने मानव संपदा पोर्टल की आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर कई अधिकारियों-कर्मचारियों ...और पढ़ें

मानव संपदा पोर्टल की आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर कई अधिकारियों-कर्मचारियों के पासवर्ड रीसेट किए गए। (एआई जेनरेटेड इमेज)

 मानव संपदा पोर्टल की आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर कई अधिकारियों-कर्मचारियों के पासवर्ड रीसेट किए गए। (एआई जेनरेटेड इमेज) 

HighLights

  1. मास्टर एडमिन ने मानव संपदा पोर्टल आईडी का दुरुपयोग किया।

  2. अधिकारियों-कर्मचारियों के पासवर्ड रीसेट कर वार्षिक प्रविष्टियां खराब कीं।

  3. तीन प्रधान सहायकों की पदोन्नति रुकी, उपायुक्त प्रशासन को हटाया गया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राज्य कर विभाग में मास्टर एडमिन (उपायुक्त प्रशासन) द्वारा मानव संपदा पोर्टल की आइडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के पासवर्ड रीसेट करने का मामला सामने आया है।

आईडी का दुरुपयोग करते हुए वर्ष 2024-25 की वार्षिक प्रविष्टियों (एसीआर) को प्रतिकूल और संदिग्द्ध रूप से खराब कर दिया गया। इस मामले में तीन प्रधान सहायकों की पदोन्नति रूक गई है। इस मामले में मुख्यालय की ओर से उपायुक्त प्रशासन को हटाने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में गुलमोहर ग्रीन्स अवैध निर्माण मामले में हाईकोर्ट का कड़ा रुख, दो कमिश्नर नियुक्त