विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के वैशाली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस रेड में 11 युवक गिरफ्तार; 20 युवतियां रेस्क्यू

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:19 PM (IST)

गाजियाबाद के वैशाली में तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया और 20 युवतियों ...और पढ़ें

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार। फोटो: सांकेतिक

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार। फोटो: सांकेतिक

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। वैशाली में सेक्टर-चार में चल रहे तीन स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 11 युवकों को गिरफ्तार किया है।

वहीं नौकरी दिलाने के नाम पर जिन 20 युवतियों को बुलाया गया था, उनका रेस्क्यू भी किया गया। एक स्पा संचालक फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।

20 युवतियों का किया गया रेस्क्यू

एसीपी (इंदिरापुरम) सूर्यबली मौर्या ने बताया कि डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल के निर्देश पर लाजवंती प्लाजा में संचालित प्योर थेरेपी, माउंटेन और आल स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचने पर वहां हड़कंप मच गया।

वहां मौजूद युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर दबोच लिया। तीनों स्पा सेंटर में 20 युवतियां मिलीं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया गया था, लेकिन बाद में देह व्यापार में धकेल दिया गया।

दो स्पा संचालक गिरफ्तार

पुलिस ने दो स्पा संचालक साहिल व आशु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक स्पा सेंटर संचालक फरार है। पुलिस ने मौके से अंकित, फहीम, गौरव जैन, नीलेश, नारायण सिंह, तेजेंद्र गिरी, सचिन जैन, मुकेश गर्ग और समीर नैय्यर को गिरफ्तार किया है। एसीपी ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के सीएचसी-पीएचसी पर लगेंगे टेली हेल्थ कियोस्क, जांच हुई आसान