विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में क्या बनी थी मौत की वजह? लड़कियों के पिता ने सरकार से कर दी बड़ी मांग

Published: Thu, 05 Feb 2026 11:34 PM (IST)

साहिबाबाद में तीन नाबालिग बहनों की सामूहिक आत्महत्या मामले में पुलिस जांच जारी है। पता चला कि पिता ने कोरियन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पिता ने कोरियन कल्चर की लत के कारण मोबाइल फोन वापस लिए।

  2. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी-मॉर्टम चोटों से मौत की पुष्टि हुई।

  3. पिता ने भारत में कोरियन कंटेंट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। मोबाइल फोन और कोरियन कल्चर की लत के कारण तीन नाबालिग बहनों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम बातें सामने आई हैं। जांच में पता चला कि पिता चेतन ने छह महीने पहले अपनी दो बड़ी बेटियों, निशिका और प्राची के लिए नए मोबाइल फोन खरीदे थे।

कोरियन कल्चर की बढ़ती लत देखकर उन्होंने तीन महीने पहले एक मोबाइल फोन और 15 दिन पहले दूसरा मोबाइल फोन ले लिया और उन्हें बेच दिया। पुलिस ने अब परिवार से दोनों मोबाइल फोन के IMEI नंबर ले लिए हैं। पुलिस इन मोबाइल फोन को बरामद करने और जांच के लिए भेजने के लिए सर्विलांस पर रखेगी।

पुलिस ने मौके से मां सुजाता का मोबाइल फोन भी बरामद किया, लेकिन इस फोन की जांच से कोई खास सुराग नहीं मिला। इसलिए, पुलिस ने इस मोबाइल फोन को आगे की जांच के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों बहनों के शवों पर कोई पुराने चोट के निशान नहीं मिले।

रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि मौतें एंटी-मॉर्टम चोटों के कारण हुई हैं, यानी मौत से पहले लगी चोटों के कारण, शायद गिरने से। इसके आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

खजूरी में पुश्तैनी संपत्ति

पुलिस जांच में पता चला कि दिल्ली के खजूरी के एक गांव में पुश्तैनी संपत्ति है। इस संपत्ति का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है। चेतन ने 2010 में शादी के बाद गांव छोड़ दिया था। उसके बाद वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद आ गया। 2013 में उसने अपनी साली हिना से दूसरी शादी की।

जांच में पता चला कि खजूरी में उसके पिता के नाम पर 700 और 70 गज के प्लॉट हैं, और उसके चार भाई हैं। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। शेयर ट्रेडिंग में नुकसान के कारण उस पर 25 लाख रुपये का कर्ज था।

पुलिस ने की डेढ़ घंटे तक पूछताछ 

गुरुवार को टीला मोड़ थाने के इंचार्ज रवि बालियान अपनी पुलिस टीम के साथ भारत सिटी सोसाइटी में चेतन के घर पहुंचे और चेतन और उसकी तीन पत्नियों से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान, पुलिस ने क्राइम सीन को भी रीक्रिएट किया और आत्महत्या की पूरी गुत्थी सुलझाने की कोशिश की।

जांच के दौरान, पुलिस को कई अहम बातें पता चलीं। उन्होंने चेतन के परिवार, प्रॉपर्टी और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी इकट्ठा की। उन्होंने उसके कर्ज़ और दूसरे संबंधित मामलों के बारे में भी पूछताछ की। गुरुवार को चेतन के रिश्तेदार भी उसके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

निगम बोध घाट पर बहनों का अंतिम संस्कार किया गया

बुधवार रात पोस्टमॉर्टम के बाद, पुलिस ने तीनों बहनों के शव परिवार को सौंप दिए। परिवार पहले शवों को मां को दिखाने के लिए भारत सिटी सोसाइटी ले गया, और बाद में उन्हें दिल्ली के निगम बोध घाट ले गया। वहां, चेतन ने अपनी तीनों बेटियों का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान चेतन के भाई, परिवार के सदस्य और रिश्तेदार मौजूद थे।

पिता का कहना है - सरकार को भारत में सभी कोरियन वीडियो, ड्रामा और चैनलों पर बैन लगा देना चाहिए

चेतन कुमार ने गुरुवार को मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वह मांग करते हैं कि सरकार भारत में कोरियन कंटेंट पर बैन लगाए। कोरियन ड्रामा, वीडियो और चैनल सभी बंद होने चाहिए। मेरे बच्चे तो चले गए, लेकिन इस वजह से किसी और बच्चे का ऐसा हाल नहीं होना चाहिए। उन्हें मोबाइल फोन देना मेरी गलती थी। फोन के ज़रिए वे कोरियन लोगों से जुड़ गए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि मौत एंटी-मॉर्टम चोटों की वजह से हुई है। मामले की कई एंगल से जांच की जा रही है। जब्त किए गए मोबाइल फोन FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। चेतन द्वारा बेचे गए दो मोबाइल फोन बरामद करके उनकी जांच की जाएगी।
-निमिश पाटिल, DCP ट्रांस हिंडन

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस की वो सीक्रेट डायरी, जिसमें तीनों बहनों ने लिखी थी अपनी फेवरेट चीजों की लिस्ट