विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Deh Vyapar: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में संचालिका समेत 5 लोग अरेस्ट

Published: Fri, 22 May 2026 04:27 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में पुलिस ने एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का ...और पढ़ें

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में पुलिस ने एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में पुलिस ने एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार रात 10 बजे को पुलिस ने किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की महिला ने शास्त्रीनगर के सी ब्लाक में किराये पर मकान लिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।

मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी समय से मकान में संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। गिरफ्तार संचालिका पहले भी देह व्यापार के मामले में जेल जा चुकी है। चौकी इंचार्ज की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: गर्मी, मच्छर और अंधेरा... गाजियाबाद में बिजली संकट से हाहाकार