मिडिल-ईस्ट संकट: गाजियाबाद प्रशासन ने ईरान-इराक में फंसे नागरिकों की डीटेल मांगी
गाजियाबाद प्रशासन ने ईरान और इराक में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनका विवरण मांगा है। ...और पढ़ें

मिडिल-ईस्ट में बढ़ता जा रहा है तनाव। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। ईरान एवं इराक क्षेत्र में वर्तमान युद्ध एवं गंभीर सुरक्षा संघर्ष को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं।
प्रशासन ने जनपद के उन नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जो वर्तमान में इन देशों में निवासरत, कार्यरत, यात्रा पर गए हुए या किसी कारणवश फंसे हुए हैं या हाल ही में वहां से भारत लौटे हैं।
पूरा विवरण मांगा
आपात स्थिति में संपर्क, सहायता एवं केंद्र, राज्य सरकार से समन्वय के लिए यह जानकारी अत्यंत आवश्यक है। एडीएम वित्त एवं राजस्व सौरभ भट्ट ने अपील करते हुए कहा है कि की जनपद में किसी भी नागरिक के परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार या परिचित ईरान अथवा इराक में मौजूद है, तो उनका पूरा विवरण प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
आपात स्थिती में शीघ्र सहायता
यह जानकारी संबंधित तहसील कार्यालय, उप-जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित माध्यम से तत्काल दी जा सकती है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र सहायता प्रदान की जा सके।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनके मोबाइल नंबर 8528180592 और आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वैभव पाण्डेय के मोबाइल 8127652559 पर जानकारी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कतर और दुबई में फंसे गाजियाबाद के लोग, ईरान-इजरायल युद्ध से दहशत का माहौल
