विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में स्कूल वैन पेड़ से टकराकर सर्विस रोड पर गिरी, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:19 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 12:31 PM (IST)

गाजियाबाद के विजय नगर में एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सर्विस रोड पर जा गिरी।

HighLights

  1. गाजियाबाद में स्कूल वैन पेड़ से टकराकर सर्विस रोड पर गिरी।

  2. चालक को नींद की झपकी आने से हुआ यह हादसा।

  3. हादसे के वक्त वैन में कोई बच्चा मौजूद नहीं था।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के दौरान स्कूल के बच्चों की बाल-बाल जान बची।

विजय नगर क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी छोटी दीवार और पेड़ को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जा पहुंची।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय लखन वैन चला रहा था। इस मामले अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। 

वैन में थे चार बच्चे

हादसे के समय वैन में चार बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई। पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया। वैन में सवार चारों बच्चों की उम्र करीब 13 से 14 वर्ष बताई गई। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे वैन प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। सेन चौक के पास अचानक वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बनी छोटी दीवार को पार कर सर्विस रोड पर पहुंच गई।

बच्चों को मामूली चोट आई

हादसे के बाद पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस के मुताबिक, वैन स्कूल की नहीं थी। बच्चों के परिजनों ने आपस में मिलकर उन्हें स्कूल लाने-ले जाने के लिए निजी वैन की व्यवस्था की थी। पुलिस का दावा है कि बच्चों को मामूली चोट आई है। बताया गया कि चालक को झपकी आ गई थी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बताया गया कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि वैन कूदने के बाद एक व्यक्ति दौड़ते हुए आता है।

वह वैन की खिड़की खोलता है। हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर से मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल