गाजियाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, बंद हो चुके स्कूल में अलॉट कर दी RTE दाखिले की सीट
गाजियाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत एक छात्रा को बंद स्कूल में सीट आवंटित कर दी। इंडियन ...और पढ़ें

शिक्षा विभाग की लापरवाही की वजह से बच्ची दाखिले से वंचित रह गई। फोटो: सांकेतिक
HighLights
आरटीई के तहत बंद स्कूल में सीट आवंटित की गई
इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन ने जांच और वैकल्पिक दाखिले की मांग की
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दूसरे स्कूल में दाखिले का आश्वासन दिया
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक बंद स्कूल में शिक्षा के अधिकारी अधिनियम के अंतर्गत दाखिले के लिए सीट आवंटित कर दी गई। स्कूल संचालित न होने की वजह से अब छात्रा का दाखिला होना संभव नहीं है।
समस्या को लेकर इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन ने उठाए सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। साथ ही छात्रा को वैकल्पिक स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
अभिभावक अनिल वर्मा की पुत्री नायरा वर्मा को शिक्षा सत्र 2026–27 के लिए आरटीई के तहत विजय नगर के बागू स्थित सेंट जाॅन्स स्कूल में दाखिले के लिए सीट आवंटित कर दी। जबकी यह विद्यालय वर्तमान में बंद है संचालित नहीं है।
ऐसे में छात्रा का दाखिला संभव नहीं हो पा रहा है। जिससे अभिभावकों को आरटीई के तहत दाखिले से वंचित रहने के साथ छात्रा की पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता सता रही है।
आइपीए की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी ने कहा कि छात्रा को उसके क्षेत्र में किसी अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय में दाखिला दिलाने और बंद स्कूल को मैपिंग में शामिल करने की गंभीर त्रुटि की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने आश्वस्त किया कि वो छात्रा का दाखिला किसी अन्य स्कूल में कराएंगे। इस मौके पर राहुल शर्मा, जितेंद्र अरोड़ा, रिंकू सिंह, अनिल वर्मा, विवेक त्यागी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पक्के निर्माणों पर गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण करने वालों को दी चेतावनी
