विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में पक्के निर्माणों पर गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण करने वालों को दी चेतावनी

Published: Sat, 21 Mar 2026 02:01 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के नंदग्राम में जीडीए की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। प्राधिकरण द्वारा आवंटित भूखंड पर कुछ लोगों ...और पढ़ें

अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया। जागरण

अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया। जागरण

HighLights

  1. नंदग्राम में जीडीए ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।

  2. प्राधिकरण की जमीन पर दीवार बनाकर कब्जे की कोशिश।

  3. पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को मौके से हटाया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम में अवैध निर्माण को तोड़ने गई जीडीए की टीम का मंगलवार को विरोध किया गया। पुलिस ने विरोध करने वालों को हटाया और जीडीए की टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे गिरा दिया।

नंदग्राम में परशुराम चौक के पास प्राधिकरण द्वारा आवंटित किए गए भूखंड पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से दीवार बनाकर उस पर कब्जे की कोशिश की। इसकी शिकायत जीडीए को मिली।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 21 बीघा जमीन पर गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

शुक्रवार को जीडीए की टीम अवैध निर्माण को ध्वस्त करने पहुंची तो कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। चेतावनी दी कि दोबारा अवैध निर्माण करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।