विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजियाबाद में 21 बीघा जमीन पर गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

Published: Fri, 16 May 2025 08:27 PM (IST)

गाजियाबाद में जीडीए प्रवर्तन टीम ने सदरपुर के मटियाला रोड पर 21 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध ...और पढ़ें

सदरपुर में मटियाला रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में ध्वस्तीकरण कार्यवाही।
सदरपुर में मटियाला रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी में ध्वस्तीकरण कार्यवाही।

HighLights

  1. 21 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त।
  2. जीडीए प्रवर्तन टीम की कार्यवाही।
  3. मटियाला रोड पर ध्वस्तीकरण।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी पर शुक्रवार को जीडीए प्रवर्तन टीम ने ध्वस्तीकरण कार्यवाही की। सदरपुर में मटियाला रोड करीब 21 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण किया गया। इस दौरान कालोनाइजर के विरोध करने पर पुलिसबल ने उन्हें शांत किया।

प्राधिकरण की जोन तीन की प्रवर्तन टीम ने मटियाला रोड पर जनहित इंस्टीट्यूट के सामने आबिद, अतीक और इन्द्रपाल द्वारा अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनी पर कार्यवाही की। यह कालोनी करीब 21 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही है।

इसके लिए जमीन पर कॉलोनी में भूखंडों की बाउंड्रीवॉल, सड़क, विद्युत पोल आदि लगाए गए थे। लोगों को भूखंड प्लाट के रूप में बेचे जा रहे थे। प्रवर्तन टीम ने बुलडोजर से विद्युत पोल पर रखे ट्रांसफार्म तक को पोल ध्वस्त कर नीचे गिरा दिया।

मिट्टी भराव कर तैयार की गई सड़क को उखाड़कर गड्ढे कर दिए। इसका कालोनाइजर की ओर से विरोध किया गया। जीडीए टीम के साथ पुलिसबल ने उन्हें बलपूर्वक मौके से हटा दिया।