गाजियाबाद में रोजगार मेला: 12 से 80 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन; टाटा-हमदर्द जैसी कंपनियां आएंगी
गाजियाबाद के मुरादनगर आईटीआई में शुक्रवार को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टाटा और हमदर्द जैसी नामी कंपनियां शामिल होंगी।

गाजियाबाद रोजगार मेला: टाटा, हमदर्द सहित कई कंपनियां देंगी 80 हजार तक का वेतन।
HighLights
मुरादनगर आईटीआई में आज वृहद रोजगार मेले का आयोजन।
टाटा, हमदर्द जैसी नामी कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन।
चयनितों को 12 हजार से 80 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिला सेवायोजन की ओर से शुक्रवार (18 सितंबर) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ), मुरादनगर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली-मेरठ रोड स्थित आईटीआई परिसर में मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इसमें टाटा, हमदर्द समेत कई नामी कंपनियां अभ्यर्थियों के चयन के लिए प्रतिभाग करेंगी।रोजगार मेले में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। विभिन्न कंपनियों में चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 12 हजार से 80 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने का अवसर होगा। सेवायोजन विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर मेले में पहुंचने की अपील की है।
शैक्षिक प्रमाण पत्रों और बायोडाटा की छायाप्रति साथ लानी होगी
अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों और बायोडाटा की छायाप्रति साथ लानी होगी। विभाग के अनुसार रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
