विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में स्पा संचालकों को धमकी और अवैध वसूली का दबाव, 4 कारोबारियों ने दर्ज कराई FIR

By vinit Edited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 22 Nov 2026 09:50 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के आरडीसी में स्पा और सैलून संचालकों से अवैध वसूली की मांग और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी सौरभ कौशिक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। फाइल फोटो - जागरण

गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। फाइल फोटो - जागरण

HighLights

  1. आरडीसी स्पा-सैलून संचालकों से अवैध वसूली की मांग।

  2. आरोपी सौरभ कौशिक ने 10 हजार रुपये मासिक मांगे।

  3. इंस्टाग्राम पर फर्जी वीडियो वायरल करने की धमकी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में आरडीसी में स्पा और सैलून संचालकों से अवैध वसूली की मांग करने व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित चार संचालकों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज किया है।

आरडीसी में दा ग्रैंड अरोमा यूनीसेक्स सैलून एंड स्पा चलाने वाले योगेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके और उनके साथियों के सैलून व स्पा के सभी दस्तावेज वैध हैं।

आरोप है कि कुछ समय पहले सदरपुर निवासी सौरभ कौशिक उनके सेंटर पर आया और संचालन के बदले हर महीने 10 हजार रुपये देने की मांग की।

हर माह 10 हजार रुपये देने का दबाव

वहीं, अगले दिन दुबई मॉल के सामने पार्क में भी उसने साथियों के साथ मिलकर योगेन्द्र और अन्य सेंटर संचालकों नितिन, अनुराग व विनय से 10-10 हजार रुपये महीने मांगने का दबाव बनाया।

पुलिस से की मामले की शिकायत

कारोबारियों ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो इंस्टाग्राम पर फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किए गए। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की।

इस मामले में कविनगर पुलिस ने आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।