विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में आज खत्म होगा 10 दिन का रेल ब्लॉक, सोमवार से 18 लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:45 AM (IST)

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर 10 दिन का रेल ब्लॉक रविवार को समाप्त हो गया है। इसके ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद में 10 दिन का रेल ब्लॉक समाप्त हुआ।

  2. प्लेटफॉर्म चार पर जंग लगी रेल बदली गई।

  3. सोमवार से 18 लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जंग लगी रेल और क्षतिग्रस्त स्लीपर बदलने के लिए चल रहा 10 दिन का पावर और ट्रैफिक ब्लाक रविवार यानी आज समाप्त हो जाएगा। ब्लाक के चलते रद की गईं 18 लोकल ट्रेनों का सोमवार से फिर से संचालन शुरू हो जाएगा।

रेलवे ने 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रैक से जुड़े जरूरी कार्य के लिए ब्लाक लिया था। इस दौरान रेल और स्लीपर बदलने के साथ ट्रैक की मरम्मत का काम कराया गया।

काम के कारण गाजियाबाद से दिल्ली, नई दिल्ली, साहिबाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और पलवल की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।

ब्लाक की अवधि में नई दिल्ली-गाजियाबाद, गाजियाबाद-नई दिल्ली, गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद, साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-पलवल समेत कई ईएमयू रद रहीं।

28 ट्रेनों के बदले थे प्लेटफॉर्म

मेरठ सिटी और मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। यात्रियों को सफर से पहले संबंधित ट्रेन के समय के प्लेटफार्म में भी बदलाव किया गया था। रेलवे की ओर से करीब 28 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले जाने की व्यवस्था की गई थी।

ब्लाक खत्म होने के बाद लोकल ट्रेनों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि, ट्रैक कार्य पूरा होने के बाद रेलवे की ओर से परिचालन व्यवस्था के अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय और प्लेटफार्म की जानकारी रेलवे की सूचना प्रणाली से जांचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद-गाजियाबाद MEMU ट्रेन सोमवार से फिर चलेगी, हापुड़ समेत आसपास के यात्रियों को मिलेगी राहत