कौशांबी के स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; हिरासत में 11 आरोपी
यूपी पुलिस ने कौशांबी क्षेत्र में चलने वाले स्पा सेंटरों पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
कौशांबी के तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापामारी।
देह व्यापार में लिप्त 11 आरोपी हिरासत में लिए गए।
पुलिस ने मौके से छह महिलाओं को सुरक्षित बचाया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने सोमवार रात कौशांबी थाना क्षेत्र में स्पा सेंटरों में छापामारी की। इस दौरान स्पा सेंटरों में देह व्यापार होता पाया गया।
मौके से पुलिस टीम ने करीब छह महिलाओं को रेस्क्यू कराया और करीब 11 आरोपितो को हिरासत में लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिरासत में स्पा सेंटर के संचालक
डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने बताया कि कौशांबी क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस सूचना पर टीम गठित कर छपामारी की गई। इस दौरान पाया गया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था।
मौके से पूछताछ के बाद महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया। स्पा सेंटरों के संचालकों समेत अन्य 11 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी को थाने लाया गया है।
बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद
महिलाओं के स्वजन को सूचना दी गई है। तीनों स्पा सेंटरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं हैं। डीसीपी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इससे पहले शनिवार रात को डीसीपी की छापेमारी में दो स्थानों पर हुक्का बार चलते हुए पाए गए थे, जिसके बाद लापरवाही बरतने पर दो चौकी प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। अब स्पा सेंटरों में देह व्यापार का पर्दाफाश होने के बाद डीसीपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है।
