विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 35 डिग्री पर ही बिजली व्यवस्था ने तोड़ा दम, 20% फीडर ओवरलोड

Published: Thu, 12 Mar 2026 03:29 AM (IST)

गाजियाबाद में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ही 20% बिजली फीडर ओवरलोड हो गए हैं, जिससे शहर और गांवों में ...और पढ़ें

गाजियाबाद में 20 प्रतिशत फीडर ओवरलोड।

गाजियाबाद में 20 प्रतिशत फीडर ओवरलोड।

HighLights

  1. गाजियाबाद में 35 डिग्री पर 20% बिजली फीडर ओवरलोड।

  2. वितरण स्तर की खामियों से तीन-छह घंटे की कटौती।

  3. गर्मी, उद्योग व पानी की समस्या से लोग परेशान।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एक तरफ विद्युत निगम के अधिकारी शहर में भरपूर बिजली के दावे कर रहे हैं। इसके लिए 24 घंटे का रोस्टर निर्धारित भी किया गया है। वहीं, दूसरी ओर लोगों के बिन बिजली के पसीने छूट रहे हैं। महज 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में ही बिजली व्यवस्था दम तोड़ रही है।

शहर से गांव तक करीब 20 प्रतिशत फीडर ओवरलोड हो गए हैं। इससे छोटे-बड़े फाल्ट होने से लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। अगर यही स्थिति रही तो मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे से फीडर ओवरलोड की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इससे लोगों को अंधाधुंध कटौती झेलनी पड़ेगी।

बुधवार को भी ट्रांस हिंडन के इंदिरापुरम, भोपुरा, लोनी, वैशाली, कौशांबी समेत विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती हुई। कहीं तीन घंटे तो कहीं छह घंटे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ा।

वहीं, पारेषण विभाग के अधिकारियों दावा है कि उनके पास 3338 एमवीए विद्युत आपूर्ति की क्षमता है। इसके सापेक्ष अभी आधा लोड भी नहीं पहुंचा है। वितरण स्तर से ही फीडरों का लोड कम ज्यादा, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि न होने, जर्जर पोल व लाइनों के कारण हो रहे फॉल्ट आदि के कारण ही कटौती हो रही है। पेश है साहिबाबाद से राहुल कुमार की रिपोर्ट

गर्मी बढ़ने ही 25 प्रतिशत फीडर ओवरलोड

क्षेत्रवार कुल फीडर और ओवरलोड स्थिति
क्षेत्र कुल फीडर ओवरलोड फीडर ओवरलोड %
देहात 96 24 25.0%
तहसील 132 28 21.2%
नगरीय 447 80 17.9%
औद्योगिक 91 19 20.9%
कुल 766 151 19.7%
मुख्यालय को भेजी जा रही फर्जी विद्युत आपूर्ति रिपोर्ट
क्षेत्र मुख्यालय को दावा की गई आपूर्ति वास्तविक आपूर्ति (अनुमानित) फर्जी अंतर (घंटे) फर्जी % (दावे के आधार पर)
शहर 23:38 घंटे 19 से 20 घंटे 3.38 से 4.38 घंटे 14.1% से 18.3%
देहात 21:07 घंटे 17 से 18 घंटे 3.07 से 4.07 घंटे 14.5% से 19.3%
ग्रामीण 17:07 घंटे 13 से 14 घंटे 3.07 से 4.07 घंटे 17.9% से 23.8%
समग्र स्थिति अधिकतर क्षेत्रों में 3–4+ घंटे की फर्जीवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा फर्जी प्रतिशत
बीते एक सप्ताह में हुए छोटे-बड़े फाल्ट (04 से 10 मार्च)
दिनांक फाल्ट की संख्या
10 मार्च 109
09 मार्च 107
08 मार्च 90
07 मार्च 89
06 मार्च 102
05 मार्च 108
04 मार्च 110
कुल फाल्ट (7 दिन) 715
औसत प्रतिदिन 102.14
सबसे कम फाल्ट 89 (07 मार्च)
सबसे ज्यादा फाल्ट 110 (04 मार्च)
बीते एक सप्ताह में बिजली की खपत (04 से 10 मार्च)
दिनांक खपत (मेगावाट)
10 मार्च 1410
09 मार्च 1340
08 मार्च 1359
07 मार्च 1429
06 मार्च 1320
05 मार्च 1290
04 मार्च 1409
कुल खपत (7 दिन) 9557 MW
औसत प्रतिदिन 1365.29 MW
सबसे कम खपत 1290 MW (05 मार्च)
सबसे ज्यादा खपत 1429 MW (07 मार्च)

बिजली कटौती से ये परेशानियां झेलनी पड़ रहीं

-बिन बिजली गर्मी से बचाव के नहीं चल रहे उपकरण।
-उद्योगों के उत्पादों की लागत में हुई बढ़ोतरी।
-सोसायटी के लोग जेनरेटर से आपूर्ति पर 17 से 30 रुपये प्रति यूनिट चुका रहे।
-लोगों को सुबह में नहीं मिल पाता पानी, दिनभर होती है परेशानी।
-सोसायटियों में बिजली कटने पर लिफ्ट फंसने का रहता है खतरा।

जिन इलाकों में फीडर या ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्या है उसे दूर करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। फाल्ट भी तुरंत ठीक कराए जाते हैं। रोस्टर के अनुसार बिजली मिले इसके लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। -अखिलेश सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप