विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

Published: Thu, 12 Mar 2026 03:18 AM (IST)

इंदिरापुरम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक रवि कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल ...और पढ़ें

गाजियाबाद के अस्पताल में मरीज की इलाज के दौरान मौत।

गाजियाबाद के अस्पताल में मरीज की इलाज के दौरान मौत।

HighLights

  1. इंदिरापुरम के निजी अस्पताल में युवक रवि कुमार की मौत।

  2. परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया।

  3. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की, CMO को सूचित।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। स्वजन ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रहलादगढ़ी वसुंधरा निवासी नानक चंद ने बताया कि उनके बेटे रवि के पेट में दर्द था। साथ ही उल्टी हो रही थीं। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने उन्हें एडमिट होने की सलाह दी। देर शाम तक उनका अस्पताल में उपचार चला।

इस दौरान चिकित्सकों ने कोई गंभीर समस्या नहीं बताई। जिसके चलते वह भी निश्चिंत रहे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे चिकित्सकों ने बताया कि रवि की हालत बिगड़ रही है। जानकारी मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्टाफ से उन्हें रेफर करने के लिए कहा लेकिन स्टाफ ने सीनियर डॉक्टरों के अनुपस्थित होने का हवाला देते हुए रेफर नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवि कुमार को रेफर कराया। स्वजन उन्हें उपचार के लिए बड़े अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने निजी अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारा रवि कुमार की मौत होने की शिकायत पुलिस से की है।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद स्वजन ने पुलिस से शिकायत की। मुख्य चिकित्साधिकारी को मामले की जानकारी दी गई है। उनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में आज से मिलेगा मार्च माह का राशन, कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी