गाजियाबाद वाले ध्यान दें! आज शहर के कई इलाकों में 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, देखें एरिया की लिस्ट
गाजियाबाद के राकेश मार्ग और आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी।

गाजियाबाद के कई इलाकों में आज तीन घंटे बिजली गुल रहेगी।
HighLights
राकेश मार्ग क्षेत्र में शनिवार को तीन घंटे बिजली कटौती।
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित।
10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापना के लिए कार्य।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में विद्युत निगम द्वारा आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते शनिवार को राकेश मार्ग क्षेत्र सहित कई इलाकों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
निगम के अनुसार, राकेश मार्ग उपकेंद्र से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। निर्धारित शटडाउन के दौरान 10 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य किया जाएगा।
बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी
इस कार्य के कारण न्यू व ओल्ड पंचवटी, राकेश मार्ग, कोटगांव, आनंद विहार और गुलमोहर एन्क्लेव सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
एसडीओ रमेश चंद्र ने बताया कि कार्य को निर्धारित समय में पूरा कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
लोगों से की गई ये अपील
निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने, घरेलू उपकरणों के उपयोग और अन्य जरूरी कार्यों की व्यवस्था शटडाउन से पहले कर लें।
वहीं, लोगों को तीन घंटे तक बिजली कटौती के कारण दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- महेंद्रगढ़ वाले ध्यान दे! कनीना, रामबास और भोजावास में दो दिन तीन घंटे बिजली गुल रहेगी
