विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्रगढ़ वाले ध्यान दे! कनीना, रामबास और भोजावास में दो दिन तीन घंटे बिजली गुल रहेगी

Published: Mon, 17 Aug 2026 09:55 PM (IST)

कनीना में 17 और 18 अगस्त 2026 को मोहनपुर सब-स्टेशन पर दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन घंटे बिजली ...और पढ़ें

दो दिन बिजली रहेगी गुल।

दो दिन बिजली रहेगी गुल।

HighLights

  1. 17 और 18 अगस्त 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित।

  2. मोहनपुर 132 केवी सब-स्टेशन पर तीन घंटे का शटडाउन।

  3. रामबास और भोजावास के फीडर भी प्रभावित होंगे।

संवाद सहयोग, कनीना। एसएसई एचवीपीएन ने सूचना दी है कि 17 व 18 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मोहनपुर स्थित 132 केवी सब-स्टेशन पर शटडाउन लिया जाएगा।

इस दौरान रामबास और भोजावास स्थित 33 केवी सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। साथ ही रामबास और भोजावास के 33 केवी सब-स्टेशनों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति भी दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगी।

बाघोत तक जाएगी पदयात्रा

यू तो पूरे ही सावन में शिवालय पर भक्तों की भीड़ मिलती है किंतु सावन के सोमवार को अधिक भक्त पहुंचते हैं। जहां बीते 11 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व भी मनाया था। अपार भीड़ जुटी थी।

कनीना पदयात्री संघ विभिन्न स्थानों पर समय समय पर यात्रा पदयात्रा करता रहा है। पदयात्री संघ के प्रधान श्रीकृष्ण शर्मा करीरा वाले ने बताया किनीना और आसपास के भक्तों का एक दल सोमवार को सुबह कनीना से बाघोत पद यात्रा के लिए रवाना होगा। बाघोत शिवालय पर जल अर्पित करके वापस लौटेगा।

उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा ने जहां जैतपुर, घड़ी महासर मां मंदिर, शनिदेव मंदिर बंसदुदा, बालवाड़ी आदि की पदयात्रा समय-समय पर पूरी की है। अब बाघोत धाम की पदयात्रा पर जाएगा।

उन्होंने बताया कि उनके संघ में सदस्यों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जो सिद्ध करती है कि भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।