गाजियाबाद: साहिबाबाद में आज 8 घंटे नहीं आएगी बिजली, वैशाली में बाधित रहेगी गंगाजल आपूर्ति
गाजियाबाद के साहिबाबाद में आज शुक्रवार को वसुंधरा सेक्टर-7 और सेक्टर-16 के विद्युत उपकेंद्रों पर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह ...और पढ़ें
-1773949268697_m.webp)
साहिबाबाद में आठ घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद में वसुंधरा सेक्टर-7 के विद्युत उपकेंद्र और सेक्टर-16 के उपकेंद्र के अंतर्गत ट्रांसफार्मरों का मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा।
इससे आज शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वसुंधरा सेक्टर-पांच की सुबह नौ से दोपहर एक बजे और वसुंधरा सेक्टर-तीन रेल विहार की दोपहर एक से शाम पांच बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुधार के लिए कार्य किए जाएंगे। लोग जरूरी कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
वैशाली सेक्टर-4 में बंद रही गंगाजल की आपूर्ति
वैशाली सेक्टर-4 में सुबह शाम होने वाली गंगाजल की आपूर्ति बृहस्पतिवार को बंद रही। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि पानी न आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक जरूरतों और पीने का पानी लोगों को खरीदकर पीना पड़ा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पानी की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, 7 साल में 8661 नमूनों की हुई जांच
वहीं, सुबह के समय भी काफी इंतजार के बाद गंगाजल नहीं आया। नवरात्र के पहले ही दिन पानी का इंतजार लोग करते रहे। इसके अलावा शाम को भी साढ़े सात बजे तक गंगाजल की आपूर्ति नहीं की गई थी।
