विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदूषण नियंत्रण तक हरनंदीपुरम योजना पर लगे रोक, फ्लैट ऑनर फेडरेशन की मांग

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:48 PM (IST)

गाजियाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए फ्लैट ऑनर फेडरेशन ने हरनंदीपुरम योजना पर रोक लगाने की मांग की है।

प्रदूषण नियंत्रण तक हरनंदीपुरम योजना पर लगे रोक ( एआई जेनरेटेड इमेज )

प्रदूषण नियंत्रण तक हरनंदीपुरम योजना पर लगे रोक ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. बढ़ते प्रदूषण के कारण हरनंदीपुरम योजना रोकने की मांग।

  2. फेडरेशन ने कहा, योजना से हजारों पेड़ कटेंगे, हरियाली घटेगी।

  3. यूपी रेरा को पत्र लिखकर अस्थाई रोक की अपील।

जतीन त्यागी, गाजियाबाद। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र को लेकर फ्लैट ऑनर फेडरेशन ने हरनंदीपुरम योजना पर रोक लगाने की मांग की है।

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने सोमवार को मॉडल टाउन ईस्ट स्थित मुख्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि जब तक शहर में वायु प्रदूषण नियंत्रित नहीं होता, तब तक ऐसी विकास योजनाओं को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।

हरियाली को नुकसान पहुंचने की आशंका...

उन्होंने कहा कि इससे बड़े पैमाने पर पैमाने पर पेड़ों की कटाई और हरियाली का नुकसान होने की आशंका है, नहीं तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। फेडरेशन उत्तर प्रदेश रेरा को पत्र लिखकर योजना पर अस्थाई रोक की मांग करेगा।

फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि मधुबन बापूधाम योजना का निर्माण 1200 एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर हुआ और अब हरनंदीपुरम योजना के तहत 1,300 एकड़ से अधिक कृषि भूमि को निर्माण क्षेत्र में बदलने की तैयारी है। 

हजारों की तादात में काट जाएंगे पेड़

उन्होंने कहा कि इसके लिए हजारों की तादात में पेड़ काटेंं जाएंगे, इसलिए फेडरेशन ने सवाल उठाया कि जब शहर पहले से ही वायु प्रदूषण की गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है, तब बड़े पैमाने पर हरित क्षेत्र को समाप्त करने वाली योजनाओं को प्राथमिकता देना कितना उचित है। बैठक में तरुण चौहान, गौरव सेनानी ज्ञान सिंह, एडवोकेट ओपल तिवारी, चांदनी तिवारी और अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के सात शातिर गिरफ्तार, 68 हजार नकद और लाखों का तांबा-एल्युमीनियम बरामद