गाजियाबाद में प्रदूषण पर लगाम: 1 अक्टूबर से ‘नो PUCC, नो फ्यूल’, BS-4 से नीचे के वाहन होंगे स्क्रैप
गाजियाबाद में प्रदूषण रोकने के लिए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एक अक्टूबर ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
प्रदूषण रोकने को सभी विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान।
एक अक्टूबर से 'नो पीयूसीसी नो फ्यूल' अभियान शुरू।
बीएस चार से नीचे के वाहन होंगे स्क्रैप, सड़कों पर पानी छिड़काव।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्रदूषण जनस्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है। इसको लेकर सभी विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जिले में प्रदूषण को फैलने से रोकने के लिए कार्य करेंगे।
यह निर्देश शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान हुई मीटिंग के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए हैं।
उनका कहना है कि जिले में बीएस चार श्रेणी से नीचे के वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा। जिन वाहनों का वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं होगा, उनको ईंधन नही दिया जाएगा। इस संबंध में एक अक्टूबर से जिले में नो पीयूसीसी नो फ्यूल अभियान की शुरुआत की जाएगी।
इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम, जीडीए व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द ही कराने के लिए कहा गया है, जिससे कि सड़कों पर धूल न उड़े।
बिना पीयूसीसी वाले वाहनों की कैमरों से निगरानी
सभी पेट्रोल पंपों पर आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाने का कार्य जल्द ही कराया जाएगा, जिससे कि जिन वाहनों का पीयूसीसी नहीं है, उनकी पहचान की जा सके। इसके अलावा कूड़ा जलाने व पराली जलाने की घटना को रोका जाएगा, इसके लिए कड़ी निगरानी की जाएगी।
यदि कोई व्यक्ति पराली या कूड़ा जलाता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर धूल न उड़े, इसके लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी नगर निगम व जीडीए द्वारा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! गाजियाबाद और लोनी में प्रदूषण रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी के कड़े आदेश
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में प्रदूषण से निपटने के लिए 13 हॉटस्पॉट चिह्नित, इंदिरापुरम, वसुंधरा और वैशाली भी सूची में शामिल
