विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दो बूंद जिंदगी की', आज बूथ पर जाएं, बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं; गाजियाबाद में लगेंगे कैंप

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:56 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में रविवार को 1000 से अधिक बूथों पर शून्य से पांच साल तक के 7 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 

जिला एमएमजी अस्पताल की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। जागरण

जिला एमएमजी अस्पताल की ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. गाजियाबाद में 7 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक।

  2. 1000 से ज्यादा बूथों पर स्वास्थ्य टीमें तैनात की गईं।

  3. अस्पतालों में बुखार, सांस के मरीजों की संख्या में वृद्धि।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जून में गाजियाबाद में पोलियो वायरस मिलने के बाद दूसरी बार रविवार को जिले के एक हजार से अधिक बूथों पर शून्य से पांच साल तक सात लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पूरी तैयारी की है। दो हजार से अधिक स्वास्थ्य विभाग की टीमों को क्षेत्रवार पोस्ट किया गया है। उप कोल्ड चेन सेंटरों तक पोलियो की वैक्सीन भिजवा दी गई है।

विजयनगर और डूंडाहेडा में विशेष निगरानी के तहत दवा पिलाने को नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इससे पहले 19 नवंबर को रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा चुका है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो बच्चे को जीवनभर के लिए दिव्यांग बना सकती है।

बच्चों को दवा जरूर पिलवाएं

वहीं, समय पर पोलियो की खुराक पिलाकर इस बीमारी से पूर्णतः बचाव संभव है। उनका अनुरोध है कि घर के पास बनाये गये पोलियो बूथ पर जाकर बच्चों को दवा जरूर पिलवाएं।

तीनों अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचे 2868 मरीज

गाजियाबाद के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में बुखार और सांस लेने में परेशानी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तीनों सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में शनिवार को कुल 2868 मरीज पहुंचे। 394 बीमार बच्चे भी पहुंचे। बुखार के 293 मरीजों में भी 47 बच्चे शामिल रहे।

सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में 101 मरीज भर्ती हैं। इमरजेंसी में पहुंचे 108 मरीजों में से 11 को हायर सेंटर रेफर किया गया। दो को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, इनमें एक 55 वर्षीय अज्ञात पुरूष और दूसरा नंदग्राम निवासी सुशील शामिल हैं। एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने 379 लोग पहुंचे। इनमें 60 बच्चे शामिल रहे। सात लोगों को एंटी रैबीज सीरम भी लगाया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।