गाजियाबाद में सिपाही ने पड़ोसी महिला से मित्रता कर किया ब्लैकमेल, आरोपित निलंबित; तीन पर केस दर्ज
गाजियाबाद के खोड़ा थाने में तैनात एक सिपाही पर पड़ोसी की पत्नी को ब्लैकमेल कर 1.15 लाख रुपये ऐंठने का ...और पढ़ें

गाजियाबाद: खोड़ा सिपाही ने पड़ोसी महिला को किया ब्लैकमेल, निलंबित; तीन पर केस दर्ज। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
खोड़ा सिपाही पर पड़ोसी की पत्नी को ब्लैकमेल करने का आरोप।
सिपाही ने 1.15 लाख रुपये और आभूषण ऐंठे, धमकी भी दी।
आरोपी सिपाही निलंबित, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। खोड़ा थाने में तैनात एक सिपाही पर पुलिस की वर्दी और पद का दुरुपयोग करते हुए एक व्यक्ति की पत्नी को ब्लैकमेल करने, धमकी देने और 1.15 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर महिला थाने में सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित सिपाही को निलंबित करने के साथ ही केस खोड़ा थाने ट्रांसफर कर दिया गया है।
पीड़ित गौतमबुद्धनगर में जीटी रोड स्थित कालेानी निवासी पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर बताया कि वह गुरूग्राम में काम करते हैं और सप्ताह में चार दिन बाहर रहते हैं। खोड़ा थाने में तैनात सिपाही धर्मेश तेवतिया उनका पड़ोसी है। पड़ोसी होने के नाते उनकी पत्नी और सिपाही के बीच बातचीत होती थी और दोनों में दोस्ती हो गई।
पत्नी की आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग और फोटो प्रसारित करने की धमकी
आरोप है कि सिपाही ने अपनी महिला परिचित रश्मि चौधरी के साथ मिलकर पीड़ित की पत्नी को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उनकी पत्नी की आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग और फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर सोने के आभूषण, 60 हजार रुपये नकद और अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से 55 हजार रुपये लिए गए। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई और पीड़ित के नाबालिग बेटे को रास्ते से उठवाकर जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।
सिपाही पर फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर महिला थाने में आरोपित सिपाही धर्मेश तेवतिया, महिला रश्मि चौधरी और उनके सहयोगी विजयपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। केस खोड़ा थाने ट्रांसफर कर दिया गया है। - धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी
यह भी पढ़ें- नोएडा की फैक्ट्री से लापता दो महिलाएं खोड़ा में साथ रहती मिलीं, परिवार के पास जाने से किया इनकार
