विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मोरटा कबाड़खाने से आठ गिरफ्तार

By Vinit Edited By: Rajesh Kumar
Published: Wed, 11 Feb 2026 05:17 PM (IST)

पुलिस ने गाजियाबाद के मोरटा स्थित एक कबाड़खाने पर छापा मारकर आठ वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ...और पढ़ें

पुलिस ने गाजियाबाद के मोरटा स्थित एक कबाड़खाने पर छापा मारकर आठ वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। फाइल फोटो

पुलिस ने गाजियाबाद के मोरटा स्थित एक कबाड़खाने पर छापा मारकर आठ वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. मोरटा कबाड़खाने पर पुलिस का छापा, आठ गिरफ्तार।

  2. सात चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

  3. कबाड़खाना जब्त, लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पुलिस ने मोरटा में एक कबाड़खाने पर छापा मारकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर सात दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि वाहन चोर यार्ड संचालक की मिलीभगत से यार्ड में वाहन बेच रहे थे।

यार्ड से तीन स्कूटर और दूसरी जगहों से चार स्कूटर बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, वाहन चोर यार्ड में चार हजार रुपये में दोपहिया वाहन बेचते थे।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक, पुलिस ने स्क्रैप यार्ड मालिक मेरठ के किशोरी गांव निवासी नवाब मलिक, अमन कॉलोनी निवासी रियाजुद्दीन, बम्हेटा निवासी नरेश कुमार, रजापुर निवासी सुनील, नदीम, कृष्णा, सगीर और नाहल निवासी फजलू को गिरफ्तार किया है।

जांच में पता चला कि वाहन चोर सुनील और नरेश शहर में अलग-अलग जगहों से दोपहिया वाहन चुराते थे। इसके बाद दूसरे वाहन चोर इन वाहनों को कुछ दिनों के लिए छिपा देते थे। मौका मिलने पर उन्हें मोरटा स्थित सेवन स्टार कबाड़ केंद्र पर चार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे।

इसके बाद गाड़ियों को स्क्रैप सेंटर में खोल दिया गया। पुलिस इस बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है कि पहले स्क्रैप सेंटर में और कितनी गाड़ियों को फेंका गया है। पुलिस ने स्क्रैप सेंटर को ज़ब्त कर लिया है और सेंटर का लाइसेंस रद्द करने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को लिखा है।