विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बावरिया बदमाश 'टिड्डी' ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

By vikas vermaEdited By: Pooja Tripathi
Published: Wed, 28 Oct 2026 07:57 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 07:59 PM (IST)

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 1 लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी मारा गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद टिड्डी ढेर

गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद टिड्डी ढेर

HighLights

  1. गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश टिड्डी ढेर।

  2. मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल।

  3. टिड्डी पर 1 लाख का इनाम घोषित था।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और बावरिया गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। ADCP क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी ढे हो गया।

पुलिस के मुताबिक, बदमाश पर गाजियाबाद पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये और मेरठ पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह उस पर कुल एक लाख रुपये का इनाम था।

WhatsApp Image 2026-10-28 at 19.50.23

तीन पुलिसकर्मी भी घायल

मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है।

WhatsApp Image 2026-10-28 at 19.50.25 (1)

पुलिस की कार्रवाई में धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

WhatsApp Image 2026-10-28 at 19.50.25

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार; बैंक ग्राहकों से करते थे ठगी