विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: भीषण गर्मी में बिजली संकट से निपटने की तैयारी, 11 उपकेंद्रों पर हुआ बड़ा काम

Published: Fri, 22 May 2026 01:06 AM (IST)

भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली खपत के कारण गाजियाबाद में विद्युत निगम ने 11 उपकेंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात किए ...और पढ़ें

भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली खपत के कारण गाजियाबाद में विद्युत निगम ने 11 उपकेंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात किए हैं।

भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली खपत के कारण गाजियाबाद में विद्युत निगम ने 11 उपकेंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात किए हैं।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए विद्युत निगम ने जोन-प्रथम के विभिन्न उपकेंद्रों पर बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। गाजियाबाद क्षेत्र-प्रथम के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी उपकेंद्रों पर अवर अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को पीक आवर में निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विद्युत निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राकेश मार्ग, राजनगर, कमला नेहरू नगर, संजय नगर, चिरंजीव विहार और नेहरू नगर समेत कुल 11 उपकेंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। निगम का कहना है कि बढ़ती बिजली मांग के चलते ट्रिपिंग, फाल्ट और ओवरलोडिंग की शिकायतें बढ़ रही हैं।

ऐसे में नोडल अधिकारी मौके पर रहकर आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करेंगे और शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराएंगे। जोन-प्रथम के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि शाम सात बजे से रात 12 बजे तक सभी नामित अधिकारी संबंधित उपकेंद्रों पर मौजूद रहेंगे।

उन्हें संविदा कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसी भी प्रकार के विद्युत व्यवधान, ट्रांसफार्मर खराब होने या आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के लिए कहा गया है। विद्युत निगम ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: साहिबाबाद: एलिवेटेड रोड पर ड्रेन चैनल की मरम्मत से अब नहीं होंगे हादसे